CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जशपुर में रेलवे सर्वे टीम को धमकी, कहा- ‘यहां हमारा कानून चलेगा’; दो गिरफ्तार..

जशपुर में रेलवे सर्वे टीम को धमकी, कहा- ‘यहां हमारा कानून चलेगा’; दो गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेलवे परियोजना के सर्वे कार्य में बाधा डालने, अधिकारियों को धमकाने और शासन-प्रशासन को खुलेआम चुनौती देने के आरोप में भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक रूपनारायण एक्का और उनके सहयोगी सुनील खलखो को गिरफ्तार किया गया है। पत्थलगांव थाना में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना 29 अप्रैल 2025 की सुबह उस समय हुई जब तहसीलदार बागबहार कृष्ण मूर्ति दीवान और रेलवे अधिकारियों की टीम तिरसोंठ गांव में सर्वे कर रही थी।

कलेक्टर को चुनौती, कानून मानने से इनकार

रूपनारायण एक्का और उनके साथी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को धमकाया और सर्वे रुकवा दिया। उनका आरोप था कि उनकी जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है, लेकिन मुआवजा नहीं मिला। इतना ही नहीं, उन्होंने ग्रामीणों को उकसाते हुए अधिकारियों के खिलाफ भड़काया।

विवाद के दौरान एक्का ने अधिकारियों से कहा, यहां कलेक्टर का आदेश नहीं चलता। हम राज्य और केंद्र सरकार के कानून नहीं मानते। यहां सिर्फ हमारा कानून चलेगा। उन्होंने आदिवासी पंचायत में बुलाकर अधिकारियों को कांजी हाउस में बंद करने की धमकी भी दी।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इसके बाद तहसीलदार बागबहार कृष्ण मूर्ति दीवान ने पत्थलगांव थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पत्थलगांव थाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 121(1), 132, 221, और 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है और लगातार दबिश दी जा रही है।

मुखबिर की सूचना से अंबिकापुर में हुई गिरफ्तारी

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सरगुजा पुलिस की मदद से अंबिकापुर की ओर भाग रहे रूपनारायण एक्का को सीतापुर-बतौली मार्ग पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय वह घबरा गया और माफी की गुहार लगाने लगा। वहीं, उसके साथी सुनील खलखो को तिरसोंठ स्थित उसके घर से पकड़ा गया।

एसएसपी खुद कर रहे निगरानी

जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मासूम बच्ची की हत्या कर मां ने लगाई फांसी, पेड़ पर झूलती मिली लाश, बच्ची के साथ कई दिनों से लापता थी मृतका
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील
Mega Health Camp Raipur 2025: राजधानी में स्वास्थ्य सेवा का सबसे बड़ा जनकल्याण आयोजन
“सही पूंजी प्रबंधन और टैक्स प्लानिंग स्टार्टअप्स की सफलता की कुंजी है” नवाचार ने व्यापारिक परिदृश्य को है बदला, भिलाई में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के व्यापार महोत्सव में स्टार्टअप सम्मेलन
Government Skill Training : राजेश कुमार पटेल ने बदली तक़दीर, शासन के सहयोग से दिव्यांगता को बनाया आत्मनिर्भरता की ताकत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Oil Palm Farming Subsidy : ऑयल पाम खेती को प्रोत्साहन, अतिरिक्त अनुदान से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

11/01/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Rape Case : मूक-बधिर पीड़िता की गवाही पर हाईकोर्ट की मुहर, उम्रकैद की सजा बरकरार, अहम फैसला

27/03/2026
Food Security Scheme
छत्तीसगढ़

Food Security Scheme : छत्तीसगढ़ के 2.73 करोड़ लोग अब खाद्यान्न सुरक्षा के घेरे में, मुफ्त और सस्ते चावल से भरेगा हर घर का कटोरा

18/09/2025
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?