CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP सांसद आलोक शर्मा का विवादित बयान: ‘लव जिहाद’ और दाढ़ी-टोपी वालों पर टिप्पणी..

BJP सांसद आलोक शर्मा का विवादित बयान: ‘लव जिहाद’ और दाढ़ी-टोपी वालों पर टिप्पणी..

By Newsdesk Admin
01/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 मई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निजी कॉलेज में ‘लव जिहाद’ के मामलों के सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है. हालिया घटनाओं को लेकर बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने तीखा बयान दिया और विशेष समुदाय पर सीधा निशाना साधा है.

Contents
  • सांसद आलोक शर्मा का भड़काऊ बयान
  • ‘सनातनी महिलाओं के लिए अलग से हों आयोजन’
  • पुरानी भोपाल की घटती हिंदू आबादी पर भी चिंता जताई
  • लव जिहाद हर हाल में गलत: आरिफ मसूद 

सांसद आलोक शर्मा का भड़काऊ बयान

भोपाल से सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि निजी कॉलेजों में वर्ग विशेष के युवक सुनियोजित तरीके से हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा रहे हैं. उनका रेप कर रहे हैं और ब्लैकमेल कर रहे हैं. उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया और कहा- “किसी मियां में दम है तो अब करके दिखाए लव जिहाद. मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी वालों से निपटने के लिए हुआ है.”

‘सनातनी महिलाओं के लिए अलग से हों आयोजन’


उन्होंने दावा किया कि ब्राह्मण समाज की छात्राओं को विशेष रूप से टारगेट किया जा रहा है और इस षड्यंत्र में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने सुझाव दिया कि सनातनी महिलाओं के लिए गरबा जैसे आयोजन अलग से हों ताकि ‘लव जिहाद करने वालों’ को प्रवेश न मिले.

सांसद शर्मा ने आगे कहा कि 5 जून को भोपाल में बड़ा हिंदू समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे. उन्होंने सभी सनातनी हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की।

पुरानी भोपाल की घटती हिंदू आबादी पर भी चिंता जताई

अशोक शर्मा ने पुराने भोपाल में हिंदू आबादी में गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा, “कोहेफिजा में कभी हम 80 प्रतिशत थे, अब सिर्फ 20 प्रतिशत बचे हैं. चौकबाजार में 45 हजार हिंदू थे, अब केवल 3200 बचे हैं. यह धार्मिक असंतुलन खतरनाक है.”

लव जिहाद हर हाल में गलत: आरिफ मसूद 


कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आलोक शर्मा के बयान को ‘सस्ती लोकप्रियता’ के लिए की गई बयानबाज़ी बताया और कहा कि अपराधी चाहे किसी भी धर्म या जाति का हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए. आरिफ मसूद ने कहा, “लव जिहाद ग़लत है. बेटी किसी की भी हो, वह हमारी भी बेटी है. बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान हम सबकी जिम्मेदारी है. उनके साथ गलत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.”

मसूद ने दाढ़ी-टोपी पहनने वालों को देशभक्त बताया और कहा, “ये वही लोग हैं जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया और देश को आज़ाद कराया. देश के सबसे बड़े देशभक्त यही लोग हैं.”

Khasadih Land : खासाडीह में सरकारी जमीन पर कन्वेयर बेल्ट निर्माण का मामला, जांच की मांग से उठे सवाल
अनोखा विरोध: नल-पाइप पहन पहुंचे विधायक, बोले – “लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं”
बजट से “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना होगी पूरी, शहरी-ग्रामीण विकास सहित सर्वहारा वर्ग का रखा है पूरा ध्यान – रिकेश सेन
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरी दिव्यांग बच्ची, दर्दनाक मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Paddy Procurement
Chhattisgarh Paddy Procurement :धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर विचार कर सकती है सरकार, किसानों को मिल रही 13,839 रुपए प्रति एकड़ सहायता

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि राज्य…

Mungeli Police
Mungeli Police : ऑपरेशन बाज में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार; जुआ खेलते दो आरोपी भी पकड़े

मुंगेली पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन बाज के…

GST Assistant Commissioner Bribery Case
GST Assistant Commissioner Bribery Case : कांकेर में GST असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छापे के दौरान नाली में फेंके नोट

GST Assistant Commissioner Bribery Case : एसीबी के…

Balod Paddy Procurement Halted
Balod Paddy Procurement Halted : बारिश ने रोकी धान खरीदी की रफ्तार, बालोद के 161 केंद्रों पर लटके ताले; 800 से ज्यादा किसानों को लौटना पड़ा खाली हाथ

Balod Paddy Procurement Halted : कृषि विभाग के…

Balod Beedi Dispute Robbery
Balod Beedi Dispute Robbery : बीड़ी नहीं देने पर युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपए लूटे, बालोद में चार आरोपी गिरफ्तार

Balod Beedi Dispute Robbery : संदेहियों से पूछताछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?