CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 3 महीने के मासूम की मौत..

रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 3 महीने के मासूम की मौत..

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मई |

सरगुजा जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी दी, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाइवे-43 अंबिकापुर-रायगढ़ मेन रोड पर शुक्रवार सुबह हादसा हुआ। पति-पत्नी के साथ उनके 3 महीने का बच्चा भी था जिसने दम तोड़ दिया।

मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव का है। मृतक दंपती अपने बच्चे के निमोनिया के इलाज के लिए अंबिकापुर के लिए निकले थे। टक्कर के बाद तीनों उछलकर अलग-अलग दिशा में दूर जा गिरे। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर नशे में था, गाड़ी में 4 लोग सवार थे, उन्हें मामूली चोट आई है। बेकाबू कार ने रॉन्ग साइड आकर उनकी बाइक को टक्कर मारी और डॉ. संतोष टोप्पो के घर में जा घुसी। घायलों का सीएचसी सीतापुर इलाज जारी है।

निमोनिया के इलाज के लिए निकले थे दंपती

मृतकों में सुनील लकड़ा (35 साल), अस्मतिया (28 साल) और उनका तीन माह का बच्चा शामिल है। परिजनों ने बताया कि तीन माह के बच्चे को निमोनिया हो गया था, जिसके इलाज के लिए दंपती बच्चे को लेकर अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे।

मृत दंपती के दो और बच्चे हैं। इनमें इंदु 8 साल और चंदू 6 साल के हैं। दोनों बच्चों को घर में परिजन के पास छोड़कर पति-पत्नी अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे।

कार सवारों को ज्यादा चोट नहीं

कार को आमाटोली निवासी संतोष पैकरा चला रहा था। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में दाखिल किया गया है। हालांकि कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना के बाद डायल 112 की टीम ने तीनों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

नशे में था ड्राइवर

कार सवार घायलों में रजोटी की रहने वाली अंजली तिर्की (20) मैनपाट की सुशीला खिंचा (20) निऔर भटको की रहने वाली खूशबू पोर्ते (20) शामिल हैं। तीनों उद्यानिकी कॉलेज आमाटोली की छात्राएं हैं। अंजली और सुशीला दोनों अपनी सहेली के साथ खुशबू पोर्ते के घर गई थीं।

शुक्रवार को कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा में शामिल होने के लिए तीनों बतौली बस स्टैंड पहुंचे और बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कार चालक संतोष पैकरा वहां कार लेकर पहुंचा। उसने छात्राओं को अपने साथ बैठा लिया। एक छात्रा चालक को पहचानती थी।

छात्राओं ने बताया कि चालक संतोष पैकरा नशे में धुत था। उन्होंने सेदम में तीनों को उतारने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं माना। चालक कार को तेज रफ्तार में चला रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे में कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक को चोटें नहीं आईं। छात्राओं के सिर और सीने में चोटें आई हैं। सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Indravati Bridge Project Bijapur : इंद्रावती नदी पर 930 मीटर लंबे महासेतु का दोबारा टेंडर; बीजापुर से महाराष्ट्र की राह होगी आसान
Mental Harassment Case : मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा, महिला आयोग ने 46 मामलों की सुनवाई की
Zomato से पनीर मंगाया, डिश में निकले चिकन पीस, होटल पर जांच के बाद कार्रवाई
Guard of Honor : छत्तीसगढ़ में गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक परंपरा खत्म
Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fancy Number
Fancy Number : छत्तीसगढ़ में फीका पड़ा वीआईपी नंबरों का क्रेज, 5 हजार वाले पसंदीदा नंबरों की बढ़ी मांग

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : छत्तीसगढ़ में वाहनों…

Fortified Rice Scam : एमपी में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन!

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित 1160 करोड़ रुपये के…

Eucalyptus Plantation
Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने 10 वन मंडलों…

ED-IT Raid
ED-IT Raid : पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पीतल कारोबार…

Bhilai Municipal Corporation 
Bhilai Municipal Corporation : निगम के 2021 के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप

Bhilai Municipal Corporation  :पार्षदों ने पत्र में लिखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?