CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुस्लिम बाहुल्य इस जिले में जवानों की सलामती के लिए दुआ, भारत की कार्रवाई का किया खुला समर्थन

मुस्लिम बाहुल्य इस जिले में जवानों की सलामती के लिए दुआ, भारत की कार्रवाई का किया खुला समर्थन

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 :

India Pakistan Tension: भारत पाकिस्तान के बीच तनातनी चरम है. सीमा पार से लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं. भारतीय सेना हमले को नाकाम कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इस बीच 70 फीसद मुस्लिम आबादी वाले सीमावर्ती जिले किशनगंज में वीर जवानों की सलामती के लिए दुआ मांगी गई. शुक्रवार (09 मई, 2025) को चूड़ीपट्टी स्थित मदनी जामा मस्जिद में विशेष दुआ का आयोजन हुआ.

जुम्मे की नमाज के बाद नमाजी मस्जिदों से बाहर निकले. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को समर्थन प्रकट किया. नमाजियों ने कहा कि इस्लाम अमन, इंसानियत और शांति का संदेश देता है. देश की एकता, अखंडता और शांति सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को नेस्तनाबूत कर दिया जाना चाहिए. आतंकी मुल्क पाकिस्तान की पोल पूरी दुनिया के सामने खुल चुकी है. नमाजियों ने भारत विरोधी तत्वों की निंदा करते हुए कहा, “इस्लाम वतन से वफादारी की सीख देता है. मुल्क के हालात के हालात काफी गंभीर हैं. मुसलमान देश के लिए सलामती की की दुआ करते हैं.”

मुस्लिम बाहुल्य जिले में सेना के लिए दुआ

शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर में जुलूस भी निकाला. जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बता दें कि भारत- बांग्लादेश- नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती जिले किशनगंज में पहलगाम आतंकी हमले के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान से तनातनी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है. पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की तरफ से गश्त अभियान चलाया जा रहा है. सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था.

पाकिस्तान को सबक सिखाने का आह्वान

मुस्लिम बाहुल्य इस जिले में पाकिस्तान के खिलाफ सख्त नाराजगी है. 1971 की भारत पाकिस्तान युद्ध का असर बांग्लादेश के सीमावर्ती जिले में भी हुआ था. मुस्लिम समाज भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार है. मुस्लिम युवकों का कहना है कि आखिर कब तक पाकिस्तान के कायराना हरकत को बर्दास्त किया जाएगा. इसलिए इस बार आर पार की लड़ाई हो चाहिए. ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां सुकून से रह सकें.

एक मिनट में 50 थप्पड़! Video लेकर जनसुनवाई में पहुंची पत्नी; पति की हैवानियत देख दंग रह गई इंदौर पुलिस
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों के राजकीय शोक का ऐलान, सरकारी भवनों पर तीन दिनों तक झुका रहेगा तिरंगा
Transgender Protest Indore : किन्नरों का विवाद भड़का, 24 ने की फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश
पुलवामा हमले पर भड़के प्रमोद तिवारी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से पूछे कई सवाल
दर्दनाक खबर 🛑 करंट की चपेट से 9 कांवड़ियों की मौत, 3 झुलसे, सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर जल लेकर जाने के दौरान सुल्तानपुर में हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?