CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अरुणाचल प्रदेश हमारा हिस्सा था, है और रहेगा भी – चीन की नापाक हरकत पर भारत की दो टूक

अरुणाचल प्रदेश हमारा हिस्सा था, है और रहेगा भी – चीन की नापाक हरकत पर भारत की दो टूक

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 मई। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत का चीन के साथ भी तनाव की स्थिति बनी रहती है। चीन सीमा से सटे राज्यों में कुछ न कुछ ऐसी गतिविधियां करता ही रहता है. चीन अब अरुणाचल प्रदेश के कई जगहों के नाम बदलने की कोशिश में लगा है। भारत ने उसकी इस हरकत का पुरजोर विरोध किया और इसे बेतुका करार दिया।

Contents
  • नाम बदलने की कोशिश व्यर्थ और बेतुकीः MEA
  • अरुणाचल प्रदेश को मानता है अपना हिस्सा

भारत ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों के नाम बदलने की चीन की कोशिशों को सिरे से खारिज कर दिया। भारत ने आज बुधवार को कहा कि इस तरह की बेतुकी कोशिशों के बावजूद यह निर्विवाद सच्चाई नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और आगे भी रहेगा। हालांकि चीन काफी समय से यह दावा करता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी भाग है।

नाम बदलने की कोशिश व्यर्थ और बेतुकीः MEA


भारत ने उक्त टिप्पणी अरुणाचल प्रदेश के कुछ जगहों के लिए चीन की ओर से उसके नए नामों की ऐलान किए जाने पर की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने नोटिस किया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों के नाम बदलने की व्यर्थ और बेतुकी कोशिश की है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम इस तरह की कोशिशों को अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप सिरे से अस्वीकार करते हैं।”

रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवाल का जवाब देते कहा, “रचनात्मक नाम रख देने से यह निर्विवाद वास्तविकता नहीं बदली जा सकेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।”

अरुणाचल प्रदेश को मानता है अपना हिस्सा


हालांकि चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता रहा है और उसे अपना हिस्सा मानता है। वह अरुणाचल के लोगों को चीन आने के लिए वीजा तक जारी नहीं करता है, उसका कहना है कि वो चीन का ही हिस्सा है, ऐसे में उनके लिए वीजा की जरुरत ही नहीं है। पिछले साल भी चीन ने अरुणाचल के अलग-अलग स्थानों के 30 नए नामों की सूची जारी की, जिसे तब भारत ने नकार दिया था।

वक्फ ‘अल्लाह की देन’ नहीं, सिर्फ दान, मोहसिन रजा का SC में मुस्लिम संगठनों को जवाब
मंगल पांडेय को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, RLD बोला- ‘यह सम्मान का सम्मान होगा’
मंडप से पहले ‘पेशाब ब्रेक’, फिर दूल्हा गायब! बिहार में प्रेम कहानी का शॉकिंग एंडिंग!
सीधी जिले के शिवपुरवा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल…
CG Breaking : सीनियर ASP और बटालियन उप सेनानियों का नई पदस्थापना आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

प्रदेशभर में आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान…

तंग गलियों में फंस रहीं एंबुलेंस-दमकल, 310 संवेदनशील रास्तों की होगी मैपिंग

राजधानी में आग, हार्ट अटैक या किसी अन्य…

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?