CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता’ शशि थरूर को डेलीगेशन में शामिल करने पर क्या बोले कपिल सिब्बल…?

‘मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता’ शशि थरूर को डेलीगेशन में शामिल करने पर क्या बोले कपिल सिब्बल…?

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17मई। आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने के लिए सरकार ने ऑल पार्टी डेलीगेशन को अलग-अलग देशों में भेजने का फैसला किया है। इसमें से एक का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर करेंगे। मामले पर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की मांग लगातार की थी। ये खुशी की बात है। वहीं, शशि थरूर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वो इस विवाद में नहीं पड़ना चाहते।

Contents
  • ‘लगातार की प्रतिनिधिमंडल की मांग’
  • ‘राजनीतिक लोगों से ही नहीं आम लोगों से मिले प्रतिनिधि मंडल’

उन्होंने कहा, “मुंबई आतंकी हमले के बाद पीएम मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान का पर्दाफाश और उसे अलग थलग करने के लिए कई प्रतिनिधिमंडल अलग अलग देश गए थे, जिसमें मैं भी शामिल था। इससे काफी फायदा हुआ। स्पष्ट संदेश गया कि पाकिस्तान आतंकी पैदा करता है। मुंबई हमले के बाद गठित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कौन शामिल होगा ये राजनीतिक दलों पर छोड़ा गया था। इसके बाद मनमोहन सरकार के दौरान कश्मीर में आतंकी हमले कम हुए। 2014 के बाद ऐसी घटनाएं बढ़ीं।”

‘लगातार की प्रतिनिधिमंडल की मांग’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “मैंने प्रतिनिधिमंडल की मांग भी लगातार की. शायद मोदी सरकार ने मेरी बात सुन ली। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। ये खुशी की बात है। पहलगाम आतंकी घटना के बाद हममें संसद के विशेष सत्र की बैठक की मांग की ताकि एक साझा प्रस्ताव पारित कर हम दुनिया को संदेश दे सकें।” हालांकि जब उनसे पूछा गया कि सरकार ने इस प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर को भी शामिल किया है तो उन्होंने कहा कि वो इस विवाद में नहीं पड़ना चाहते।

‘राजनीतिक लोगों से ही नहीं आम लोगों से मिले प्रतिनिधि मंडल’

उन्होंने सुझाव देते हुए कहा, “प्रतिनिधिमंडल को न केवल संबंधित देश के राजनीतिक लोगों को बल्कि आम लोगों से भी बात करनी चाहिए. बीते ढाई दशक में हुई आतंकी गतिविधियों के बारे में बताना चाहिए. सरकार को पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करना चाहिए। मुझे विश्वास नहीं है कि पाकिस्तान आगे आतंकी नहीं भेजेगा।”

उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवाद का नाम नहीं लिया. हमारी विदेश नीति इस पर स्पष्ट होनी चाहिए। पाकिस्तान आतंक की फैक्ट्री है। हमारा फ़ोकस आतंकवाद पर होना चाहिए।

शादी समारोह में मचा हड़कंप : खाना खाने से फूड पाइजनिंग का शिकार हुए 200 से ज्यादा बाराती, घराती
Major reshuffle in the school education department : 350 से अधिक तबादले, मैनुअल आदेश जारी
गोंडा BJP अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पर एक्शन, पार्टी से निष्कासन पत्र जारी
8 दरिंदे और खौफनाक वारदात, नशीला पदार्थ पिलाकर रेप; फोटो-वीडियो बनाकर 1 साल तक करते रहे यौन शोषण
जिम ट्रेनर का दावा- बॉन्डेज रिलेशन के दौरान हुई पत्नी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?