CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान को बेनकाब करने वाली संसदीय टीम के साथ जाने से यूसुफ पठान ने किया इनकार, सामने आया बड़ा कारण…!

पाकिस्तान को बेनकाब करने वाली संसदीय टीम के साथ जाने से यूसुफ पठान ने किया इनकार, सामने आया बड़ा कारण…!

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मई। Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए कई देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को भेजने का फैसला किया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं को भी शामिल किया गया है। सरकार ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को भी शामिल किया है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक पठान ने इस टीम के साथ जाने से इंकार कर दिया है।

Contents
  • यूसुफ पठान के मामले पर क्या बोली टीएमसी
  • मेरी पार्टी का फैसला भाजपा नहीं करेगी – अभिषेक बैनर्जी
  • भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने का बनाया प्लान

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार को बताया कि यूसुफ पठान या पार्टी का कोई अन्य सांसद सर्वदलीय प्रतिनिमंडल का हिस्सा नहीं बनेगा. यह प्रतिनिधमंडल पाक को आतंकवाद के मसले पर बेनकाब करने के लिए कई देशों में जाएगा।

यूसुफ पठान के मामले पर क्या बोली टीएमसी

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी टीएमसी ने कहा, ”हम मानते हैं कि देश सबसे पहले है और केंद्र सरकार को देश की रक्षा के लिए आवश्यक किसी भी कार्रवाई करने के लिए अपना पूरा समर्थन दिया है. हमारे सशस्त्र बलों ने देश को गौरवान्वित किया है और उनके प्रति हमेशा ऋणी रहेंगे. विदेश नीति पूरी तरह से केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है. इसलिए, केवल केंद्र सरकार को ही हमारी विदेश नीति तय करने और इसके लिए पूरी जिम्मेदारी लेने देना चाहिए.”

मेरी पार्टी का फैसला भाजपा नहीं करेगी – अभिषेक बैनर्जी

टीएमसी के महासचिव अभिषेक बैनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम आपको यह साफ साफ कह दे रहे हैं कि हम आतंकवाद की लड़ाई में केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा लगाकर साथ खड़े हैं. विश्व के सामने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब किया जाना चाहिए, लेकिन मेरी पार्टी से कौन जाएगा और विपक्षी पार्टी से कौन जाएगा, यह पार्टी तय करेगी. यह भाजपा तय नहीं करेगी.

भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करने का बनाया प्लान

सरकार ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में यूसुफ पठान को शामिल किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सीधे पठान से संपर्क किया था. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाब दिया था। उसने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।

पाकिस्तान ने इसके जवाब में आक्रामक रवैया अपनाया और कई शहरों पर हमले की कोशिश की, हालांकि भारत ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया। अब भारत दुनिया भर में प्रतिनिधमंडल भेजने की तैयारी में है। वह दुनिया को पाकिस्तान की सच्चाई बताएगा।

Dharmendra Health Live Update: पूरी तरह स्वस्थ हैं धर्मेंद्र, निधन की अफवाहों पर ईशा देओल का कड़ा जवाब – ‘पापा बिल्कुल ठीक हैं’
Love Marriage ❣️कृषि वैज्ञानिक बहू आई घर, सब ठीक रहा लेकिन 20 दिनों के भीतर एक एक कर परिवार के 5 लोगों की हो गई मौत, अनहोनी मान रहे थे लोग, कड़ी पूछताछ बाद बहू ने खोला हत्या का “राज”
Ferrari Luce : फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार ने नीलामी में रचा इतिहास, 370 करोड़ रुपये में बिकी पहली कार
Elephant Calf : फसल बचाने लगाए करंट वाले तार की चपेट में आया हाथी शावक, मौके पर मौत
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?