CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, अटकलों का बाजार गर्म, बोले, ‘मैं बिहार…’

CM नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, अटकलों का बाजार गर्म, बोले, ‘मैं बिहार…’

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मई। बिहार में आगामी चुनावी से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. पटना में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार (19 मई, 2025) को मुलाकात की।‌ दोनों नेताओं की मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

Contents
  • चिराग पासवान बिहार में निभाने जा रहे हैं अहम भूमिका
  • ‘विदेशी खरीदार राज्य के लघु मध्यम उद्यमों से मिलाएगे हाथ’

चिराग पासवान ने कहा, “मैं बिहार आना चाहता हूं. आज सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री का स्नेह मुझे मिला है।” उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति में आने का कारण ‘बिहार’ और ‘बिहारी’ है।

एलजेपीआर प्रमुख ने मुख्यमंत्री से मिले मार्गदर्शन पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्नेह मेरे विश्वास को बढ़ाता है। उम्मीद है बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने का मेरा संकल्प पूरा होगा।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री दो दिवसीय इंटरनेशनल क्रेता विक्रेता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लिए खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं हैं।

चिराग पासवान बिहार में निभाने जा रहे हैं अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि संभावना को निखारने और व्यवस्थित करने की जरुरत है और उसी सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मैंने कार्यक्रम की विधिवत जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। मुझे खुशी है कि उन्होंने कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाया। अब मैं और मेरा मंत्रालय बिहार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।

‘विदेशी खरीदार राज्य के लघु मध्यम उद्यमों से मिलाएगे हाथ’

चिराग पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के खरीदार पहुंचे हैं। ये खरीदार राज्य के लघु मध्यम उद्यमों से जुड़कर निर्यात को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से स्थानीय खरीदारों को भी फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने का मंच प्रदान करेगा।

भिलाई के बाबा दीप सिंह नगर में आज जॉब फेयर, 2 हजार से अधिक नौकरियां, MLA रिकेश सेन के प्रयास से 2100 युवाओं को मिलेगी नौकरी
पहलगाम हमले को लेकर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘आतंकियों ने लोगों को पत्नियों और बच्चों के सामने इसलिए मारा…’
Ramesh Kumar Sharma’s new posting : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Railway Food Safety Action : 8 हजार से ज्यादा पानी की बोतलें और खाद्य सामान जब्त
Uniform Civil Code Chhattisgarh : UCC लागू करने की तैयारी तेज, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?