सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया। (Arun Sao Injured)
यह भी पढ़ें : Deputy CM’s Bungalow : आधी रात उपमुख्यमंत्री के बंगले का किया घेराव, जमकर हुआ हंगामा
चोट के चलते अरुण साव के निर्धारित कार्यक्रम निरस्त : Arun Sao Injured
अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच की और प्राथमिक उपचार के बाद कच्चा प्लास्टर बांधा। बताया जा रहा है कि चोट के चलते उनके निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे

स्टाफ ने चोट के इलाज के बजाय रूटीन चेकअप की दी जानकारी
हालांकि, चोट की गंभीरता और आगे के इलाज को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, डिप्टी सीएम के स्टाफ की ओर से इसे चोट के इलाज के बजाय रूटीन चेकअप बताया गया है।
फिलहाल, अरुण साव के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें :Bastar Naxal Free : डबल इंजन सरकार ने किया असंभव को संभव : डिप्टी सीएम अरुण साव
ख़बरें और भी हैं :Devarani Jethani Bridge Inspection : डिप्टी सीएम अरुण साव ने निर्माण गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार



