CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG शराब घोटाला : EOW ने दुर्ग भिलाई सहित प्रदेश के कई जिलों में मारा छापा, कार्रवाई जारी

CG शराब घोटाला : EOW ने दुर्ग भिलाई सहित प्रदेश के कई जिलों में मारा छापा, कार्रवाई जारी

By Newsdesk Admin 20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। शराब घोटाले मामले में दुर्ग भिलाई से लेकर रायगढ़ तक प्रदेश में लगभग तीन दर्जन ठिकानों पर EOW छापा कार्यवाही जारी है।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह कवासी लखमा के करीबियों पर छापे और पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार यह दबिश दी गई है। इनमें कुछ आबकारी अधिकारी भी बताए गए हैं। ईओडब्लू से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

शनिवार को रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, जगदलपुर और अंबिकापुर में EOW ने दबिश देकर दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कई बैंक अकाउंट और जमीनों में निवेश से संबंधित दस्तावेज और 19 लाख रुपए कैश बरामद किए थे।

शराब घोटाले मामले में EOW ने तीन दिन बाद एक बार फिर कई जिलों में छापेमारी की है। टीम भिलाई के हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित अम्रपाली सोसायटी में आज सुबह अशोक अग्रवाल के निवास भी पहुंची है। टीम के साथ महिला स्टाफ भी है। आपको बता दें कि अशोक अग्रवाल साईं लीला धर्म कांटा के संचालक हैं।

दुर्ग-भिलाई में अनेक जगहों पर कार्रवाई जारी है। ACB और EOW की कई टीमें कई गाड़ियों में सुबह 5 बजे भिलाई पहुंची। टीम ने भिलाई दुर्ग में अम्रपाली सोसायटी हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपति अशोक अग्रवाल नेहरू नगर में होटल व्यवसायी आशीष गुप्ता, नेहरू नगर पश्चिम में बहुचर्चित सुरेश केजरीवाल, नेहरू नगर पूर्व बंसी अग्रवाल, नेहरू नगर पूर्व स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय गोयल , नेहरू नगर पूर्व में उद्योगपति मनीत जैन दुर्ग में व्यवसायी विश्वास गुप्ता खुर्सीपार में विनय अग्रवाल सहित कई स्थानों पर इस समय छापे की कार्यवाही जारी है।

औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड स्थित अम्रपाली सोसायटी में B-29 में कारोबारी अशोक अग्रवाल के घर पर ईओडब्ल्यू की टीम आज तड़के 5 बजे पहुंची । इस समय छापे की कार्यवाही जारी है। पहले अशोक अग्रवाल भिलाई के खुर्सीपार में रहते थे।
अशोक अग्रवाल का आम्रपाली निवास

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर कार्रवाई जारी है। ACB और EOW की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची। जिसमें से एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची।

दूसरी टीम नेहरू नगर में बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल के यहां दबिश दी। वहीं खुर्सीपार में विनय अग्रवाल के यहां दस्तावेजों की जांच चल रही है। इसके आलावा धमतरी और महासमुंद में भी जांच जारी है।

छावनी चौक भिलाई के पास अशोक अग्रवाल की फेब्रीकेशन और अन्य चीजों की फैक्ट्री है। आशोक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। इन पर लखमा के साथ मिलकर शराब घोटाले को अंजाम देने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार एक टीम अशोक अग्रवाल को गाड़ी में पकड़कर कहीं ले गई है, वहीं एक टीम उनके घर में जांच कर रही है। टीम अशोक अग्रवाल को लेकर उनकी फैक्ट्री गई है, वहां भी टीम दस्तावेजों की जांच करेगी।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ACB-EOW की टीम ने 3 दिन पहले ही कवासी लखमा और उनके करीबियों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने आज भिलाई – दुर्ग के छह जगहों पर छापा मारा है। इसमें उद्योगपति अशोक अग्रवाल का आम्रपाली अपार्टमेंट हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, उसके भाई विनय अग्रवाल के खुर्सीपार निवास, उद्योग पति बंसी अग्रवाल व सुरेश केजरीवाल के नेहरू नगर निवास, होटल आशीष इंटरनेशनल के संचालक आशीष गुप्ता के निवास तथा स्पर्श हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ संजय गोयल, उद्योगपति मनीत जैन व दुर्ग में विश्वास गुप्ता का निवास शामिल है।

एसीबी और ईओडब्ल्यू की कईं टीमें गाड़ियों में सुबह 5 बजे भिलाई पहुंची और छापामार कार्यवाही शुरू कर दिया।

You Might Also Like

Ration Card e-KYC Pending: दुर्ग में दो लाख के करीब राशन कार्डधारकों का सत्यापन अधूरा, 28 फरवरी आख़िरी तारीख

Silver Theft Recovery: एमसीबी में चोरी का बड़ा खुलासा, 6 किलो चांदी के जेवर के साथ तीन आरोपी पुलिस की पकड़ में

Instagram Private Photos Case: बलौदाबाजार में युवती की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में

Bilaspur Night Landing Facility: बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर रात में उड़ानों को मिली हरी झंडी

Raipur Dog Walking Dispute: कुत्ता घुमाने को लेकर बढ़ा विवाद, निजी कंपनी कर्मचारी से कॉलोनी में मारपीट

Newsdesk Admin 20/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ration Card e-KYC Pending: दुर्ग में दो लाख के करीब राशन कार्डधारकों का सत्यापन अधूरा, 28 फरवरी आख़िरी तारीख

दुर्ग जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े…

Silver Theft Recovery: एमसीबी में चोरी का बड़ा खुलासा, 6 किलो चांदी के जेवर के साथ तीन आरोपी पुलिस की पकड़ में

एमसीबी जिले के पौड़ी थाना क्षेत्र में सामने…

Instagram Private Photos Case: बलौदाबाजार में युवती की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में

बलौदाबाजार जिले में Instagram Private Photos Case से…

Bilaspur Night Landing Facility: बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर रात में उड़ानों को मिली हरी झंडी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट…

Raipur Dog Walking Dispute: कुत्ता घुमाने को लेकर बढ़ा विवाद, निजी कंपनी कर्मचारी से कॉलोनी में मारपीट

Raipur Dog Walking Dispute : राजधानी रायपुर के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Ration Card e-KYC Pending: दुर्ग में दो लाख के करीब राशन कार्डधारकों का सत्यापन अधूरा, 28 फरवरी आख़िरी तारीख

07/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Silver Theft Recovery: एमसीबी में चोरी का बड़ा खुलासा, 6 किलो चांदी के जेवर के साथ तीन आरोपी पुलिस की पकड़ में

07/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Instagram Private Photos Case: बलौदाबाजार में युवती की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में

07/02/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Night Landing Facility: बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर रात में उड़ानों को मिली हरी झंडी

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?