CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नोएडा फिल्म सिटी को लेकर बड़ा अपडेट, बोनी कपूर ने बताया प्लान, जानें- कब होगा शिलान्यास?

नोएडा फिल्म सिटी को लेकर बड़ा अपडेट, बोनी कपूर ने बताया प्लान, जानें- कब होगा शिलान्यास?

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

27 मई 2025 :

Greater Noida Film City: ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में विकसित किया जा रहा है. फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ी जानकारियों को साझा करते हुए बताया कि जून के अंत तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों के शामिल होने की संभावना है.

फिल्म निर्माता बोनी कपूर हाल ही में यमुना प्राधिकरण पहुंचे, जहां उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की और फिल्म सिटी के विस्तृत खाके पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि यह फिल्म सिटी उनकी कंपनी (बेव्यू) और भूटानी ग्रुप के सहयोग से बनाई जा रही है. पूरी परियोजना लगभग 1000 एकड़ में फैली होगी, जिसमें 21 एकड़ क्षेत्र में एक अत्याधुनिक फिल्म इंस्टीट्यूट की भी स्थापना की जाएगी. यहां फिल्म निर्माण से संबंधित पढ़ाई और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

फिल्म सिटी में होंगी आधुनिक सुविधाएं

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म सिटी में कई आधुनिक स्टूडियोज, शूटिंग फ्लोर, वर्चुअल स्टूडियोज और स्थायी सेट्स होंगे. एक स्टूडियो में विशेष वाटर टैंक की व्यवस्था होगी, जिससे पानी से संबंधित दृश्य आसानी से फिल्माए जा सकेंगे. इसके अतिरिक्त, बड़ी LED स्क्रीन से लैस वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किए जाएंगे, जिनमें कंप्यूटर जनित दृश्य (VFX) प्रोजेक्ट किए जा सकेंगे.

फिल्म सिटी में विभिन्न आकारों के स्टूडियो होंगे. कुछ टीवी शो के लिए, कुछ फिल्मों के लिए और कुछ स्थायी सेट्स के रूप में. इसके साथ ही आउटडोर शूटिंग के लिए एक खुला मैदान भी विकसित किया जाएगा. बोनी कपूर ने मुंबई फिल्म सिटी, हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी और इंडी स्टूडियो जैसे भारत के प्रमुख फिल्म स्थलों का अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने इन सभी जगहों पर शूटिंग की है और इनकी खूबियों और खामियों को करीब से देखा है. पहले तकनीक सीमित थी, लेकिन अब समय और ज़रूरतें दोनों बदल चुकी हैं. नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी को आधुनिक तकनीकों और आज के फिल्म निर्माण की ज़रूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा.”

यह फिल्म सिटी न केवल उत्तर भारत को एक प्रमुख शूटिंग हब के रूप में स्थापित करेगी, बल्कि युवाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी.

मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा, मुस्लिम युवाओं ने कंधों पर डोल उठाकर… हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
Big Breaking 🔵 ग्‍वालियर से नई उड़ान सेवा ✅ इन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स होंगी शुरू, व्यापार को भी मिलेगा बढ़ावा 🟡 मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद से बढ़ी कनेक्टिविटी
घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली, बैंड-बाजे पर जमकर नाची… लेकिन शादी से एक दिन पहले कुएं से मिली दुल्हन की लाश
Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी वेस्ट इंडिया से लड़ रहे हैं’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल
Lucknow dhaba incident: भगवा कपड़े पहनकर नॉनवेज खाने पहुंचे युवक की ढाबे पर पिटाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?