CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मिशन बिहार: पीएम मोदी का मेगा रोड शो, ऑपरेशन सिंदूर से सजी पटना की सड़कें!

मिशन बिहार: पीएम मोदी का मेगा रोड शो, ऑपरेशन सिंदूर से सजी पटना की सड़कें!

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर 29 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चार राज्यों के दौरे पर हैं. पीएम मोदी को सिक्किम भी जाना था. खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री गंगटोक नहीं जा सके और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री की जनसभा होनी है, जिसके बाद वह दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंचेंगे.

पीएम मोदी 29 मई की शाम को पटना पहुंचेंगे. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी मौसम में पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है.पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है, जिसकी तैयारियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लगभग पूरी कर ली हैं. पीएम मोदी के रोड शो से पहले पटना की सड़कें ऑपरेशन सिंदूर के रंग में रंग गई हैं. पटना एयरपोर्ट से बिहार बीजेपी के कार्यालय तक, जगह-जगह पीएम मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं. पूरे पटना शहर में पीएम मोदी के स्वागत में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं. स्टेज पर ब्रह्मोस मिसाइल की रेप्लिका भी लगाई गई है.

पीएम मोदी के स्वागत में पटना की सड़कों पर लगे होर्डिंगऑपरेशन सिंदूर के बाद चुनावी राज्य बिहार के पहले दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी सेना के इस ऑपरेशन की सफलता की छाप दिखाई दे रही है. होर्डिंग-पोस्टर-कटआउट और रेप्लिका के माध्यम से जगह-जगह सेना के पराक्रम को भी प्रदर्शित किया गया है. पीएम मोदी आज जब पटना पहुंच रहे हैं, जोरदार तैयारी इसी बात का संकेत मानी जा रही है कि बीजेपी राज्य को बड़ा चुनावी संदेश देना चाह रही है. पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो है.शाम को ही प्रधानमंत्री मोदी की बीजेपी दफ्तर में अहम बैठक है, जिसमें बीजेपी के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और तमाम बड़े नेताओं, पार्टी के पदाधिकारियों से मौजूद रहने के लिए कहा गया है.

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में बीजेपी नेताओं को बिहार विजय का मंत्र देंगे. एक दिन बाद ही पीएम मोदी काराकाट लोकसभा क्षेत्र के विक्रमगंज में होंगे, जहां से वह बिहार को 48520 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.काराकाट लोकसभा सीट पर पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हार गए थे. उपेंद्र न सिर्फ हार गए, बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह से भी पीछे तीसरे नंबर पर रहे थे.

काराकाट ओबीसी बहुल क्षेत्र है, जहां यादव और कुशवाहा मतदाता अधिक संख्या में हैं. पीएम मोदी पटना में रोड शो के साथ ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे, बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे.  विक्रमगंज से पीएम थर्मल पावर और सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे.

गृहमंत्री विजय ने किया अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन, कहा- “पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें”
चलती गाड़ी में विवाहिता का गैंग रेप, 11 दिन बंधक बना नोंचते रहे जिस्म… बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका
टाटा की एअर इंडिया एक्सप्रेस फिर विवादों में: DGCA ने लगाई फटकार, सुरक्षा नियमों की अनदेखी उजागर
“आज चाय तेरा भाई बनाएगा…” टपरी में चाय बनाते नजर आए मुख्यमंत्री, कहा – “विधायकजी आपको भी पिलाऊं”
लिफ्ट मांगने के बहाने 3 लोगों ने घेरा, फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी दे मांगे 10 लाख रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?