CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़, घायलों का इलाज और हॉस्टल निर्माण में सहयोग… विमान हादसे पर टाटा ग्रुप की बड़ी घोषणा

मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़, घायलों का इलाज और हॉस्टल निर्माण में सहयोग… विमान हादसे पर टाटा ग्रुप की बड़ी घोषणा

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जून |

अहमदाबाद में एअर इंडिया फ्लाइट 171 की भयावह दुर्घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. इस हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई. इस दुखद घड़ी में टाटा ग्रुप ने एक संवेदनशील और मानवीय पहल करते हुए पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए बड़ी घोषणा की है. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि टाटा ग्रुप इस त्रासदी में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा.

उन्होंने कहा, “हम एअर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी इस दुखद घटना से गहरे दुखी हैं. इस क्षण की पीड़ा को शब्दों में बयां कर पाना असंभव है. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और उन लोगों के साथ भी हैं जो घायल हुए हैं.”

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि टाटा ग्रुप सभी घायलों का संपूर्ण चिकित्सीय खर्च वहन करेगा और उन्हें हर आवश्यक देखभाल व समर्थन प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा, हादसे में क्षतिग्रस्त बी. जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी टाटा ग्रुप सहायता करेगा.

एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप इस असाधारण संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों और समुदायों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी जरूरतमंदों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी और पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.

टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

बता दें कि अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया. लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद अचानक पास के मेडिकल कॉलेज की इमारत से जा टकराई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान बेहद नीची उड़ान भर रहा था और सीधे पांच मंजिला इमारतों से टकराया, जिससे उन इमारतों में आग लग गई. हादसे से आसपास की कई इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे. हादसे के वक्त दोपहर करीब 2 बजे का समय था और यह स्थल सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ही स्थित है. कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

China Earthquake : चीन में देर रात अचानक दहली जमीन, कई इमारतें गिरीं, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर
शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 164 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी मजबूती
भिलाई के सुपेला हास्पिटल तोड़ फोड़ हंगामा, 4-5 युवक घुसे और जमकर किया उत्पात, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही तफ्तीश
Korba Dial 112 saved lives : दो लोगों की जान बचाई, कई मामलों में दी मदद
High-voltage clash in Ahmedabad : RCB vs GT आज आमने-सामने, किसका पलड़ा भारी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?