CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सभी जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत 5 जिलों में तेज अंधड़ की चेतावनी..

सभी जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत 5 जिलों में तेज अंधड़ की चेतावनी..

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

छत्तीसगढ़ में आज मानसून के दाेबारा सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बस्तर से आगे बढ़ा तो उम्मीद है कि 18-19 जून तक रायपुर पहुंच जाएगा। पहले एक से 2 जगहों पर बारिश होगी। इसके बाद बाकी सेंट्रल और नॉर्थ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में स्ट्राइक करेगा।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर-दुर्ग समेत 5 जिलों में तेज अंधड़ चलने संभावना है। प्रदेश में शनिवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस के बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जबकि 25 डिग्री के साथ दुर्ग सबसे ठंडा रहा।

वहीं शुक्रवार की बात करें तो कोंडागांव में आकाशीय बिजली गिरने से 17 साल की लड़की और एक बछड़े की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फरसगांव के बंगोली पंचायत के सालेभाट गांव की मोना मरकाम शाम 6 बजे बाड़ी में बछड़े को चरा रही थी, तभी अचानक बिजली गिरी और मौत हो गई।

शनिवार को भानुप्रतापपुर में हल्की बारिश

वहीं शनिवार को कोंटा, भानुप्रतापपुर और नगरी में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले बीते मंगलवार को राजधानी में आधे घंटे की बरसात से शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। विधानसभा इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई।

यह बारिश लोकल सिस्टम की वजह से हुई है, लेकिन इसके बाद से अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसका असर तापमान पर देखने को मिला है।

जून में अब तक सामान्य से कम बारिश

अब तक की बात करें तो जून में 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। सिर्फ 6 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से कम मानी जाती है। इस समय मानसून की स्थिति कमजोर है और स्थिति यही रही, तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में भूपेश बघेल की याचिका पर टली सुनवाई, अब 11 अगस्त को होगी अगली तारीख
Lightning Strike : मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी मौत बनकर बिजली, उप सरपंच समेत 3 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत
भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…
खारून ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
CG में हीट वेव अलर्ट : 1-2 अप्रैल को बारिश की संभावना, रायपुर रहा सबसे गर्म…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा

हरियाणा के पानीपत से इलाज में लापरवाही का…

स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल पर भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला

रायपुर। स्मार्ट मीटर, टास्क फोर्स गठन और E20 पेट्रोल…

Raipur Theft
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के…

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?