CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब DM से मत भिड़ना..! नाप दिए गए CMO, काम नहीं आई स्पीकर और 3 BJP विधायकों की पैरवी

अब DM से मत भिड़ना..! नाप दिए गए CMO, काम नहीं आई स्पीकर और 3 BJP विधायकों की पैरवी

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। पिछले एक हफ्ते से चल रहे डीएम और सीएमओ के विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया। शासन ने सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर मुख्यालय से अटैच कर दिया है।

Contents
  • वायरल हुए थे कई ऑडियो
  • CMO को हटाने DM ने लिखा था पत्र
  • CMO को किया गया सस्पेंड

कानपुर में नए सीएमओ डॉ उदय नाथ को नियुक्त किया गया है। डीएम और सीएमओ के विवाद में कई जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप किया लेकिन अभिजीत सिंह सांगा और महेश त्रिवेदी के आगे किसी की भी नहीं चली। अभिजीत सांगा ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था।

आपको बता दें कि कानपुर में स्वास्थ विभाग की लचर व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। सैकड़ों की संख्या में झोलाछाप डॉक्टर, फर्जी अस्पताल और भ्रष्टाचार विभाग के दावों की हर रोज पोल खोलते नजर आते हैं।

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कई बार अस्पतालों में छापा मारा और कार्यवाही भी की। इसके बावजूद जब स्थिति नहीं सुधरी तो उन्होंने अनियमिताएं, लापरवाही समेत अनेक कारणों के आधार पर सीएमओ हरिदत्त नेमी को कानपुर से हटाने की सिफारिश शासन से कर दी।

वायरल हुए थे कई ऑडियो

इसके बाद सोशल मीडिया पर सीएमओ के कई ऑडियो वायरल हुए जिसमें डीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थी।

इसके आलावा अल्ट्रासाउंट सेंटर को अनुमोदित करने के रेट, पैसे कमाने के तरीके जैसी बातें की गई थी। हालांकि सीएमओ हरिदत्त नेमी ने बताया कि यह ऑडियो उनके नहीं हैं। इसके बाद डैशबोर्ड की बैठक से डीएम ने सीएमओ को जाने को भी बोल दिया।

CMO को हटाने DM ने लिखा था पत्र

इस पूरे मामले में तीन-तीन जन प्रतिनिधियों की एंट्री भी हो गई है। एक तरफ जहां डीएम ने सीएमओ को हटाने की संस्तुति शासन से की तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, एमएलसी अरुण पाठक और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखा।

जिसमें कहा गया कि सीएमओ हरिदत्त नेमी को कानपुर में ही बनाए रखा जाए। अपने पत्र में उन्होंने सीएमओ को मृदभाषी और व्यवहार कुशल बताया। वहीं भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा और महेश त्रिवेदी ने सीएमओ के खिलाफ सीएम को पत्र लिखा। सांगा ने सीएमओ की जांच करवाने की बात भी कही है।

CMO को किया गया सस्पेंड

अब इस पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है। सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया गया और मुख्यालय से अटैच कर दिया गया।

इसके आलावा श्रावस्ती से डॉ उदय नाथ को कानपुर का नया सीएमओ बनाया गया है। शहर में यह चर्चा भी है कि अभी इस मामले में और भी बहुत कुछ होना बाकी है।
Khroara Football Tournament : ‘सीएम ट्रॉफी’ अखिल भारतीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, विधायक Anuj Sharma ने किया शुभारंभ
Illegal Money Lending Durg : बीमारी की मजबूरी पर सूदखोरी, 1.60 लाख के बदले 22 लाख की डिमांड
Durg NSUI Leader Underground: ‘पुलिस से नहीं डरता’ कहने वाला NSUI नेता गायब, कॉलेज बवाल में 2 गिरफ्तार
Illegal liquor racket busted in Dongargarh : MP की व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खेल उजागर, सरगना फरार
छत्तीसगढ़ की अनविका 10 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंची, रचा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?