CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी तान्या त्यागी, अचानक मौत के बाद उठे सवाल

पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी तान्या त्यागी, अचानक मौत के बाद उठे सवाल

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 जून। तान्या त्यागी पढ़ाई करने के मकसद से कनाडा गई थी। वो कनाडा की कैलगरी यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी कि 17 जून को तान्या त्यागी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है और जांच की जा रही है।

Contents
  • अचानक मौत से उठ रहे सवाल
  • सामने आया एक पोस्ट
  • सुदीक्षा कोणंकी केस

आपको बता दें कि भारत के कई स्टूडेंट्स दुनिया के कई देशों में पढ़ने के लिए जाते हैं। हाल ही में सामने आया कि दिल्ली से पढ़ाई करने के लिए तान्या कनाडा गई, जहां उसकी मौत हो गई है। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General) ने गुरुवार को कहा कि कनाडा में कैलगरी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दिल्ली की एक छात्रा की मृत्यु हो को गई है।

साथ ही इस बात की जानकारी दी गई है कि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि तान्या की मौत की वजह क्या है। बताया गया है कि तान्या त्यागी की अचानक मृत्यु हो गई.छात्रा की मौत के बाद कांसुलेट ने कहा, तान्या त्यागी की हुई अचानक मौत से हम सभी काफी दुखी है। हम अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हम परिवार को हर तरह की सहायता देंगे।

बयान में आगे कहा गया, हमारी संवेदनाएं और उनके परिवार और मृतक के दोस्तों के साथ हैं।

अचानक मौत से उठ रहे सवाल

तान्या त्यागी की अचानक कनाडा में हुई मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह ही है कि छात्रा की मौत कैसी हुई? किन हालातों में हुई? मौत के वक्त उसके आस-पास कौन था?

मौत का पता कैसे लगा? इन सभी सवालों का जवाब ढूंढने के लिए जांच की जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक तान्या त्यागी की मौत की वजह या किन हालातों में मौत हुई इसके बारे में डिटेल नहीं बताई है।

सामने आया एक पोस्ट

इस केस की गुत्थी और भी उलझ गई है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक अनवेरिफाइड पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि तान्या की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। इस पोस्ट में पीएमओ को टैग किया गया है और मदद की गुहार लगाई गई है।

पोस्ट में यह भी कहा गया है कि परिवार पीएम मोदी से उनकी बेटी की बॉडी को देश वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

अनवेरिफाइड पोस्ट में कहा गया, तान्या त्यागी पढ़ाई करने के लिए कनाडा गई थी। वो दिल्ली की रहने वाली थी, जोकि 559/11डी, लेन नंबर 12, विजय पार्क एरिया में रहती थी। 17 जून, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिवार ने उसके शरीर को वापस लाने में मदद के लिए पीएम मोदी से अपील की है।

सुदीक्षा कोणंकी केस

ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी भारतीय स्टूडेंट की विदेश में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई हो। इससे पहले भी ऐसा ही एक केस सामने आया था। जहां डोमिनिकन गणराज्य में छुट्टी मनाने गई सुदीक्षा कोणंकी संदिग्ध हालातों में गायब हो गई।

इस साल मार्च में, 20 साल की सुदीक्षा गायब हो गई थी और फिर वो नहीं मिली। भारतीय मूल की सुदीक्षा वर्जीनिया के चैन्टिली की प्रमानेंट अमेरिकी निवासी थी। सुदीक्षा पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी की छात्रा थी, उसे आखिरी बार 6 मार्च की सुबह रिउ पुंटा काना होटल के समुद्र तट पर देखा गया था। उसके बाद लगातार जांच करने के बाद भी सुदीक्षा नहीं मिली।

हालांकि, सुदीक्षा के बाद अब तान्या त्यागी का केस सामने आया है, जिसमें भी मौत की वजह का पता नहीं लग पाया है। हालांकि, मामले में जांच जारी है।

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर भिलाई MLA देवेंद्र यादव को कोर्ट की फटकार, ₹1000 की पेनाल्टी भरना होगा
‘औरंगजेब की कब्र भी उखाड़कर फेंको’, अबू आजमी पर एक्शन के बाद नवनीत राणा की मांग
Child Death : सौतेली मां की हैवानियत, मासूम को तीसरी मंजिल से धक्का दे….CCTV ने खोल दिया राज​
सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में सफाई कर्मचारियों की भर्ती 🟢 छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में मिलेगी नौकरी 🔵 484 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी 🟡 मात्र 6 दिन के भीतर ऐसे करना होगा आवेदन
इंदौर: 3 साल की बच्ची को माता-पिता ने करवाया ‘संथारा’ व्रत, कुछ मिनटों में मासूम ने त्याग दिए प्राण, ये कितना सही?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

Korba Police Chowki Incident
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Korba Police Chowki Incident : चौकी के भीतर टूटा कानून का संयम: विधायक प्रतिनिधि पर आरक्षक से मारपीट का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में जेल भेजा गया

05/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब: भूतेश्वरनाथ में लंबी कतारें, हटकेश्वरनाथ में गणेश स्वरूप में शिव का श्रृंगार

14/07/2025
अपराधदेश-दुनिया

पटना में फिर बेखौफ गुंडागर्दी: चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को थार से कुचलने की कोशिश, ड्राइवर फरार!

27/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिकसांस्कृतिक

वैशाली नगर में पहुंचा 2000 किलो करेला, 25 वर्ष से वितरण करवाते रहे हैं MLA रिकेश सेन

24/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?