CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रयागराज: फर्जी मुकदमों में फंसे थे 24 सिपाही, डीएम ने कैसे बचाई नौकरी?

प्रयागराज: फर्जी मुकदमों में फंसे थे 24 सिपाही, डीएम ने कैसे बचाई नौकरी?

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

प्रयागराज , 20 जून 2025 :

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फर्जी मुकदमों में फंसा दिए गए 24 युवाओं की नौकरी जाते-जाते बच गई. पुलिस भर्ती में इन युवाओं का चयन हुआ था. इनके खिलाफ फर्जी केस किए गए थे, जिसके बाद इनकी नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा था. युवाओं ने डीएम प्रयागराज के सामने फरियाद लगाई थी.

पुरानी रंजिश में अपने विरोधियों को बिना वजह फंसा देने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, लेकिन तभी इनका खुलासा होता है, जब कोर्ट की सुनवाई के बाद पीड़ित को क्लीन चिट मिल जाती है. प्रयागराज में बिना जिला अदालत में सुनवाई के ही दो दर्जन युवाओं को ऐसे ही मामले में बड़ी राहत मिल गई है. मामले में 24 युवाओं ने एक साथ मिलकर जिलाधिकारी प्रयागराज रविन्द्र कुमार मांदड़ के सामने इंसाफ की गुहार लगाई.

युवाओं की क्या दलील थी?

इन युवाओं की दलील थी कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हुए हैं, लेकिन उनके खिलाफ पुराने फर्जी मुकदमों के कारण नियुक्ति पर रोक लग सकती है. उनके खिलाफ झूठे मामलों में एफआईआर दर्ज की गई , जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं था, इसकी जानकारी भी उन्हें बहुत बाद में हुई. डीएम को इसके सुबूत भी युवाओं ने सौंपा.

बहरिया के सराय अजीम गांव के संजय कुमार ने डीएम को बताया कि वह 2019 में शहर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान उनके गांव में परिवार के लोगों से कुछ लोगों का विवाद हुआ, जिसमें संजय को भी नामजद कर दिया गया था.

हंडिया के हेमापुर गांव के जितेंद्र कुमार यादव बताते हैं कि वर्ष 2020 में शहर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. उसी दौरान गांव में मारपीट की घटना में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया. जांच के बाद ये सब आरोप मुक्त हो गए, फिर भी उनका मुकदमा खत्म नहीं हुआ.

आखिकार डीएम ने दी राहत

ये सभी पीड़ित युवा प्रयागराज डीएम के सामने जनता दर्शन में पेश हुए और अपनी समस्या बताई. डीएम ने कलेक्ट्रेट पांच स्टाफ को इसके समाधान के लिए लगाया. सभी युवकों की फाइल निकलवाई गई और शासकीय अधिवक्ता से मश्वरा लेकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता हुई. इसके बाद सभी 24 युवकों के मुकदमों में पुलिस की फाइनल रिपोर्ट लगी थी. छानबीन के बाद डीएम ने सभी के मुकदमों को हमेशा के लिए खत्म कराने के आदेश भी जारी कर दिए. इस तरह 24 युवाओं की नौकरी इस तत्परता से बच गई.

Distillery havoc : जहरीला धुआं और गंदा पानी, गांव और जंगल पर बढ़ता खतरा
मंदसौर: बाइक को टक्कर मारने के बाद कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत..
पांच बच्चों की मां अचानक हो गई गायब, 7 दिन बाद पति रोते-रोते पहुंचा थाने
CRPF जवान की पत्नी का न्यूड वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख: फेसबुक पर हुई दोस्ती ने लूट ली इज्जत, FIR दर्ज
MI vs DC : प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी मुंबई, बुमराह-सैंटनर ने दिल्ली की उम्मीदों पर फेरा पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Red Alert
Mungeli Red Alert : मौसम का रेड अलर्ट, कलेक्टर के आदेश पर स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

Mungeli Red Alert

Aamir Khan Death Threat
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, आमिर खान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Aamir Khan Death Threat

Rajnandgaon Road Accident
Rajnandgaon Road Accident : ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, 8 घायल

Rajnandgaon Road Accident

Takhatpur Chowpatty
Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर : विक्की कश्यप सीजी भास्कर, 18 जुलाई।…

Temple Donation
Temple Donation :  राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल, बोली, आखिर किससे मांगा जाएगा हिसाब

गरियाबंद में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?