CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई अहिवारा के एक घर में तीसरी बार घुसा चोर 🛑 दम्पत्ति के निजी पलों का विडियो बना करने लगा ब्लैकमैल 🛑 वायरल करने की धमकी दे मांगे 10 लाख 🛑 दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

भिलाई अहिवारा के एक घर में तीसरी बार घुसा चोर 🛑 दम्पत्ति के निजी पलों का विडियो बना करने लगा ब्लैकमैल 🛑 वायरल करने की धमकी दे मांगे 10 लाख 🛑 दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

By Newsdesk Admin
25/06/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 25 जून। चोरी की नियत से घर में घुसे चोर ने दम्पत्ति के निजी पलों को मोबाइल में कैद कर लिया और उसके बाद चोरी को दरकिनार कर उसने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। दम्पति को विडियो वायरल करने की धमकी देते हुए बदले में 10 लाख की डिमांड करने लगा। यह पूरा मामला दुर्ग जिला अंतर्गत नंदिनी थाना क्षेत्र का है। दम्पत्ति की शिकायत पर अरोपी को दुर्ग पुलिस ने धरदबोचा और उसके कब्जे से 3 मोबाईल व 3 सीम जब्त कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नंदिनी थाना क्षेत्र से लगे ग्राम अहिवारा के एक दंपत्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके निजी पलों का वीडियो रिकार्ड कर उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो भेजकर उसे वायरल करने की धमकी दे 10 लाख रूपये मांग रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को निर्देश दिया। थाना प्रभारी नंदिनी नगर राजेश साहू के नेतृत्व में एसीसीयू की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी और विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। सायबर से टेक्निकल साक्ष्य के आधार एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया, जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में भी प्रार्थी के घर में दो बार चोरी कर चुका है एवं पुनः चोरी के नियत से प्रार्थी के घर में प्रवेश किया, जो प्रार्थी दंपत्ति के निजी पलों का अपने मोबाईल से वीडियो रिकार्ड कर कुछ दिनों बाद प्रार्थी को वीडियो भेजकर अगल-अलग नंबरों से कॉल कर 10 लाख रूपये दो नहीं तो वीडियों वायरल कर दूंगा कहकर भयादोहन करता था। आरोपी विनय कुमार साहू (28 वर्ष) निवासी वार्ड-2 अहिवारा नंदिनी के कब्जे से 3 नग मोबाईल 3 नग सिम जब्त कर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना नंदिनी नगर से की जा रही है।

Online Payment Fraud : स्क्रीनशॉट दिखाकर करता रहा पेमेंट, 5 महीने में व्यापारी से 17 लाख की ठगी
Picnic Accident : पिकनिक मनाने गई युवती समेत तीन बहे, रेस्क्यू टीम भी फंसी
Chhattisgarh Assembly Winter Session : नए विधानसभा भवन से नई बहस – विजन डॉक्यूमेंट से दूरी पर कांग्रेस को डिप्टी सीएम का सवाल
सूरजपुर में हाथी हमले में युवक की मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम
छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान: पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया के परिजनों को 20 लाख की मदद..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?