CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंढरपुर यात्रा पर ऐसा क्या बोले अबू आजमी, मांगनी पड़ी माफी, BJP नेता ने कहा- दफना दिए जाओगे

पंढरपुर यात्रा पर ऐसा क्या बोले अबू आजमी, मांगनी पड़ी माफी, BJP नेता ने कहा- दफना दिए जाओगे

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

24 जून 2025 :

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी से विधायक अबू आजमी ने वारी यात्रा पर दिए गए विवादास्पद बयान के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि उनके बयान से गलतफहमी हुई और वारकरी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है. आजमी ने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं था, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव पर ध्यान आकर्षित करना था. उन्होंने अपने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने का भी आरोप लगाया है.

अबू आजमी अपने बयानों के कारण चर्चाओं में बने रहते हैं. इसके कारण उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ता है. पिछली बार उन्होंने औरंगजेब को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे. इसके साथ ही मामला भी दर्ज किया गया था.

महाराष्ट्र के नासिक में विधायक के गुस्से के बाद आखिरकार अबू आजमी ने माफी मांग ली है, लेकिन भाजपा आध्यात्मिक मोर्चा के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर महाराष्ट्र की अस्मिता से खेलना जारी रखा तो वहीं दफना दिए जाओगे.

माफी मांगते हुए क्या बोले आजमी?

विवाद बढ़ता देख अबू आजमी ने इस मामले में जल्दबाजी करते हुए माफी मांग ली है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हाल ही में सोलापुर में मेरे द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर जो गलतफहमियां फैली हैं, मैं उन्हें स्पष्ट करना चाहता हूं. मेरे वक्तव्य को तोड़मरोड़ कर और दुर्भावनापूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया. यदि इससे वारकरी सम्प्रदाय की धार्मिक भावना आहत हुई हो, तो मैं अपने शब्द पूरी तरह से वापस लेता हूं और क्षमा चाहता हूं. मेरी मंशा कभी भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी.

उन्होंने आगे लिखा कि मैं एक समर्पित समाजवादी हूं और हमेशा से हर धर्म, संस्कृति, सूफी संतों तथा उनकी परंपराओं का आदर करता आया हूं. मैं वारी परंपरा का पालन कर रहे सभी वारकरी भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके प्रति अपनी सम्मान भावना प्रकट करता हूं. यह परंपरा महाराष्ट्र की सर्वधर्मीय, समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का गौरवपूर्ण हिस्सा है, जिसका मैं व्यक्तिगत रूप से सम्मान करता हूं.

उपेक्षित समाज के हक़- सम्मान लड़ाई रहेगी जारी

आजमी ने सफाई पेश करते हुए कहा कि मेरी तरफ से वारी पालखी का उल्लेख केवल मुस्लिम समाज के साथ हो रहे भेदभाव और उनके अधिकारों के संदर्भ में किया गया था. यह किसी प्रकार की तुलना नहीं थी एवं मेरी नीयत और मेरी मांग किसी भी रूप में अनुचित नहीं थी.

उन्होंने कहा कि मेरी केवल इतनी मंशा थी कि सरकार का ध्यान इस बात की ओर आकृष्ट कर सकूं कि उसके दोहरे मापदंड अल्पसंख्यक समुदाय के मन में यह भावना न उत्पन्न करें, कि उनके लिए इस देश में अलग कानून हैं. जब की हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खुद कहते है सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास. हम उपेक्षित समाज के हक़, सम्मान और बराबरी की लड़ाई मजबूती से जारी रखेंगे, लेकिन कभी भी देश की एकता पर आंच नहीं आने देंगे.

पंढरपुर वारी पर क्या बोले थे अबू आजमी?

सपा विधायक अबू आजमी ने सदियों पुराने तीर्थ स्थल ‘पंढरपुर वारी’ तक निकलने वाली वारकारी संप्रदाय के पालकी समारोह की तुलना सड़क पर नमाज पढ़ने से की थी. उन्होंने कहा कि कई हिंदू त्यौहार सड़कों पर मनाए जाते हैं. लेकिन कोई भी मुस्लिम व्यक्ति हिंदू त्योहारों के खिलाफ शिकायत नहीं करता. लेकिन जब कोई मुस्लिम दस मिनट के लिए सड़क पर नमाज पढ़ता है, तो शिकायत की जाती है. पुणे से निकलते समय मुझे कहा गया कि जल्दी चले जाओ, नहीं तो वारकारी संप्रदाय के पालकी समारोह के कारण सड़कें बंद हो जाएंगी. आजमी के इसी बयान के बाद समाज की नाराजगी सामने आई थी.

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल
LOC Security Alert : अखनूर सेक्टर में मिले संदिग्ध गुब्बारे, विदेशी करेंसी और QR कोड मिलने से एजेंसियां अलर्ट
Chhattisgarh Nursing Strike: तीन दिन का नर्सिंग आंदोलन, अस्पतालों की रफ्तार पर ब्रेक
Disabled Husband Rajasthan Journey: 735 KM की स्कूटी यात्रा पत्नी के ट्रांसफर के लिए, दिव्यांग पति का दर्द बन गया आंदोलन
छत्तीसगढ़ में 5 हजार मुर्गियां और 10 हजार से अधिक चूजे मार जमीन में गाड़े गए, सभी जिले अलर्ट पर, CM विष्णुदेव ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने दिए निर्देश, रोकथाम के लिए बनाई गई रेपिड रिस्पॉन्स टीम, मुर्गी और अंडे की खरीदी बिक्री पर रोक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Insect Food Department Action
Insect Food Department Action : मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने बंद करने का नोटिस दिया

Insect Food Department Action : गौरतलब है कि…

Women Chhath Festival Earnings
Women Chhath Festival Earnings : छठ पर्व पर सूप-दउरा और अलता की खूब बिक्री, जीविका दीदियों ने की अच्छी कमाई

Women Chhath Festival Earnings : बक्सर, पूर्वी चंपारण…

India Forex Reserves Rise
India Forex Reserves Rise : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.49 अरब डॉलर का उछाल, सोने के भंडार में भी बढ़ोतरी

India Forex Reserves Rise : विदेशी मुद्रा भंडार…

Surajpur Wife Murder Case
Surajpur Wife Murder Case : पत्नी की मौत को हादसा बताकर छिपाई हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पति की करतूत उजागर

Surajpur Wife Murder Case : मामले में सूरजपुर…

Mahadev Betting App Case
Mahadev Betting App Case : महादेव सट्टा ऐप केस में मोहित सोमानी के घर CBI की रेड, 2 घंटे तक चली जांच

Mahadev Betting App Case : नेटवर्क को चलाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?