CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोनम के पैसों पर राज ने खुलवा दी थीं कई कंपनियां, ये था फ्यूचर प्लान… राजा रघुवंशी हत्याकांड में खुला नया पन्ना

सोनम के पैसों पर राज ने खुलवा दी थीं कई कंपनियां, ये था फ्यूचर प्लान… राजा रघुवंशी हत्याकांड में खुला नया पन्ना

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

Sonam Raghuvanshi New Revelation: राजा रघुवंशी केस में अब ऐसा खुलासा हुआ जो वाकई हैरान कर देने वाला है. पता चला है कि राज कुशवाह ने सोनम रघुवंशी के नाम पर कई कंपनियां खुलवा दी थीं. सोनम को लगता था कि वो राज के साथ रहकर बहुत बड़ी बिजनेस वुमन बन सकती है. इसलिए उसे राजा एक कांटे की तरह चुभ रहा था.

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. अभी भी इस मामले में न जाने कितने ही खुलासे लगातार हो रहे हैं, जो कहानी में नए-नए मोड़ ला रहे हैं. अब नया खुलासा हुआ है कि राज कुशवाह ने सोनम रघुवंशी के नाम कई कंपनियां खुलवा दी थीं. राज ने सोनम को बहुत महत्वाकांक्षी बना दिया था. सोनम को लगने लगा था कि अगर वह राज के साथ रहेगी तो जल्द ही बड़ी बिजनेस वुमन बन सकती है. लेकिन इसी बीच पिता देवीसिंह और मां संगीता ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया.

सोनम को तब अपने सपने टूटते नजर आने लगे. राजा उसे कांटे की तरह चुभने लगा. इसलिए शादी के बाद प्रेमी राज के साथ मिलकर सोनम ने राजा को मौत के घाट उतार दिया. वहीं दूसरी तरफ, राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह ने भी अपने रिश्ते का सच उगल दिया है.

मेघालय पुलिस के मुताबिक, दोनों ने ही कबूल कर लिया है कि उनके बीच अफेयर था. ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया- राज और सोनम दोनों ने रिश्ते में होने की बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा- वे दोनों किसी को अपनी जिंदगी से बाहर निकालना चाहते थे. किसी से मतलब राजा को. क्योंकि उनके बीच रिश्ता था. सोनम के माता पिता ने उनके रिश्ते को नकार दिया था. इसिलए वो चाहते थे कि राजा को पहले रास्ते से हटाया जाए. फिर बाद में दोनों शादी कर लेंगे.

नार्को टेस्ट नहीं करवाया जाएगा

ईस्ट खासी हिल्स एसपी विवेक सैय्यम ने बताया- राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर हमारी जांच लगभग पूरी हो गई है. हमारे पास केस से जुड़े पुख्ता साक्ष्य हैं. हम इस केस में नार्को टेस्ट नहीं करवाएंगे. क्योंकि हमारे पास सभी पुख्ता सबूत हैं.

आमने-सामने बैठाकर पूछताछ

वहीं दूसरी तरफ, हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने के आरोपी बिल्डर लोकेंद्र तोमर, प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स और चौकीदार बलराम को बुधवार को शिलांग पुलिस आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. अभी शिलोम और लोकेंद्र एक-दूसरे पर बैग का सामान गायब करने के आरोप लगा रहे हैं.

शेमार जोसेफ पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, 11 महिलाओं ने दर्ज कराई FIR, एक नाबालिग भी शामिल
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका..! GP Singh आईपीएस की पुनः बहाली का खुला रास्ता
Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स
बस्ती में काली मंदिर को बुलडोजर से किया ध्वस्त, हिन्दू संगठनों ने रोका सड़क निर्माण कार्य
ग्वालियर: रील बनाने के लिए महिला ने गैस से भर दिया पूरा कमरा, लाइट ऑन करते ही हो गया विस्फोट… दो झुलसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vehicle Number Plate Law
Vehicle Number Plate Law : नंबर प्लेट ढकना धोखाधड़ी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने धारा 420 लगाने पर दिया अहम फैसला

Vehicle Number Plate Law :यह फैसला उस मामले…

WhatsApp Account Review
WhatsApp Account Review : 24 घंटे की समीक्षा प्रक्रिया में अचानक बंद हुई सेवा से यूजर्स परेशान

WhatsApp Account Review :केवल आधिकारिक WhatsApp ऐप का…

India Refined Fuel Exports
India Refined Fuel Exports : फ्यूल निर्यात एक साल के उच्चतम स्तर पर, यूरोप और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी मांग

India Refined Fuel Exports :प्रमुख निजी रिफाइनरियों में…

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?