CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शहर में जल्द पहुंचेगा अरपा भैंसाझार बैराज का पानी:जल संसाधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; सुरक्षा कारणों से खोला गया डैम का गेट

शहर में जल्द पहुंचेगा अरपा भैंसाझार बैराज का पानी:जल संसाधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; सुरक्षा कारणों से खोला गया डैम का गेट

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जून |

बिलासपुर के कोटा रतनपुर रोड स्थित अरपा भैंसाझार बैराज के दो गेट 27 जून की सुबह साढ़े 7 बजे खोल दिए गए। इससे नदी में तेज बहाव शुरू हो गया है। जल संसाधन विभाग ने 24 घंटे पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।

कार्यपालन अभियंता द्वारिका जायसवाल के अनुसार, बैराज से 14 क्यूमेक प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज से छोड़ा गया पानी शहर तक पहुंचने में 12 घंटे का समय लेगा।

पिछले तीन दिनों से बैराज के कैचमेंट एरिया पेंड्रारोड और कोटा में लगातार बारिश हो रही है। इससे बैराज का जल स्तर 67 प्रतिशत से अधिक हो गया है। सुरक्षा कारणों से गेट खोले गए हैं। यह पानी लछनपुर डायवर्सन और अन्य व्यपवर्तन योजनाओं को पार करते हुए बिलासपुर पहुंचेगा।

शाम हो हुई अच्छी बारिश

वहीं, शहर में दिन भर सूखे के बाद शाम 4 बजे से 6 बजे तक अच्छी बारिश हुई। इससे पहले बुधवार की शाम और रात में भी वर्षा हुई थी। शहर में अरपा नदी का बहाव बैराज से पानी आने के बाद ही देखने को मिलेगा।

शाम को 6 मिमी, चौबीस घंटों में 13 मिमी बरसा पानी

पिछले 24 घंटों में बिलासपुर तहसील में 13 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं आज शाम को करीब 6 मिली बारिश दर्ज की गई। अधीक्षक भू अभिलेख से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जिले में 8.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 57.4 मिमी बारिश बेलगहना में दर्ज की गई।

बिल्हा और सकरी में बारिश नहीं हुई, लेकिन बिलासपुर में 13 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। अन्य तहसीलों में मस्तूरी 2.4 मिमी, कोटा में 7.6, सीपत 2.0, बोदरी में 0.2, बेलगहना में 57.4, बेलतरा में 2.0, रतनपुर में 14.1, सकरी 0, पचपेड़ी में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

औसत से 53.8 मिमी कम हुई बारिश1 जून से अब तक जिले में 83.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है।जबकि इसी अवधि में विगत 10 सालों की औसत वर्षा का रिकार्ड 136.9 मिमी है। यानी जिले में औसत वर्षा अब तक कम 53.8 मिमी वर्षा कम हुई है।

Pradhan Mantri Awas Yojana : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर, हेमचंद नाग ने पिता को दिया सुरक्षित भविष्य का तोहफा
“प्रेमचंद केवल लेखक नहीं, विचारधारा हैं” – कल्याण महाविद्यालय में प्रेमचंद जयंती समारोह सम्पन्न
Field Technician Placement Camp : 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी
Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
Urban Community Health Center : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?