CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » श्रद्धा इतनी सुंदर थी कि…’, सहेली की खूबसूरती से हुई जलन, बेस्ट फ्रेंड ने उड़ेल दिया तेजाब

श्रद्धा इतनी सुंदर थी कि…’, सहेली की खूबसूरती से हुई जलन, बेस्ट फ्रेंड ने उड़ेल दिया तेजाब

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सहेली ने अपनी ही बेस्ट फ्रेंड पर तेजाब से हमला कर दिया. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि सहेली की सुंदरता और तरक्की से जलन होने लगी थी. यही नहीं, उसका एक लड़के को लेकर भी सहेली से विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीबीए की पढ़ाई करने बाली 23 वर्षीय श्रद्धा दास और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली 21 वर्षीय इशिता साहू दोनों अच्छे दोस्त थे. लेकिन बीते दो महीने से दोनों के बीच बातचीत बंद थी. श्रद्धा जहां बीबीए की छात्रा थी. वहीं, इशिता इंजीनियरिंग कर रही थी. श्रद्धा की खूबसूरती, हाल ही में लगी नौकरी, महंगे फोन और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर इशिता के मन में धीरे-धीरे जलन का भाव पनपने लगा था. मामला तब और बिगड़ गया जब इन दोनों के बीच में कोई पुरुष मित्र आ गया.

श्रद्धा दास देखने में सुंदर थी. जबकि, इशिता अपने रंग को लेकर उससे जलन रखने लगी थी. बस इसी बाक से खफा होकर इशिता ने श्रद्धा को सबक सिखाने की ठान ली. पुलिस की जांच में सामने आया कि इशिता ने इस घटना की योजना करीब 15 दिनों तक बनाई. गूगल पर चेहरा खराब करने के लिए तरह-तरह के आइडिया खोजे. आखिर उसने तेजाब से चेहरा बदसूरत करने का आइडिया खोज लिया. इशिता ने अपने परिचित अंश शर्मा की मदद से कॉलेज के नकली लेटरहेड और कॉलेज की सील का इस्तेमाल फर्जी दस्तावेज तैयार किए. फिर सिविक सेंटर स्थित एक दुकान पहुची, जहां दुकानदार ने पहले तो तेजाब देने से मना कर दिया क्योंकि उसको दस्तावेज पर कुछ संदेह हुआ. तब अंश ने फोन पर खुद को एक निजी कॉलेज का प्रोफेसर बताते हुए ईशिता को तेजाब देने की बात कही.

50% तक जल गया श्रद्धा का चेहरा

घटना वाले दिन इशिता ने सरप्राइज देने के बहाने श्रद्धा को घर से बाहर बुलाया. श्रद्धा के मना करने पर वह खुद घर आ गई और घुमाने चलने की जिद करने लगी. जब श्रद्धा ने इंकार किया तो इशिता ने सरप्राइज दिखाने की बात कहकर जार से तेजाब निकालकर उसके चेहरे पर फेंक दिया. श्रद्धा 50% तक जल गई और गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं डॉक्टर का कहना है कि आने वाले 72 घंटे तक अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

‘मानसिक रूप से परेशान थी इशिता’

इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इशिता साहू और उसके सहयोगी अंश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. इशिता की मां सरिता साहू ने बताया कि इशिता पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी. उन्होंने बेटी का इलाज भी करवाया था. इतना ही नहीं, इशिता ने मां को जान से मारने की धमकी भी दी थी और खुद आत्महत्या करने की भी बात की थी, जिसको लेकर बेहद परेशान थी मां ने बताया कि उनके पिता की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. दादी के गुजरने के बाद इशिता अकेली हो गई और घर में दिन भर मोबाइल में लगी रहती. मना करने पर चिल्लाने को दौड़ती और मारने की धमकी भी देती थी. गोरखपुर संभाग के सीएसपी एमडी नागौतिया ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

कम्युनिस्ट पार्टी नेता की हत्या मामले में 13 साल बाद RSS-BJP के 4 कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास
पत्नी की गला रेतकर हत्या, तलवार लहराता पति मुंबई भागने की फिराक में पकड़ा गया
11 साल में बदली भारत की तस्वीर! जयशंकर ने बताई मोदी युग की विदेश नीति, कहा- पाकिस्तान एक अपवाद
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने लिखा- “अगली बार हमारी सीमाओं पर हमला किया तो… फिर…”
Thailand Visa : थाईलैंड घूमने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा झटका, अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?