CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » असदुद्दीन ओवैसी के कांवड़ यात्रा वाले बयान पर VHP का पलटवार, ‘जिहादी और विधर्मी लोग नकली हिंदू…’

असदुद्दीन ओवैसी के कांवड़ यात्रा वाले बयान पर VHP का पलटवार, ‘जिहादी और विधर्मी लोग नकली हिंदू…’

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

Kanwar Yatra 2025 News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने ओवैसी के बयान को भड़काऊ बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ जिहादी और विधर्मी लोग नकली हिंदू बनकर कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन का अपमान कर रहे हैं.

श्रीराज नायर ने कहा, “कांवड़ यात्रा हिंदू समाज का धार्मिक और पवित्र अनुष्ठान है. इसमें शामिल श्रद्धालु शुद्धता और नियमों का पूरी तरह पालन करते हैं. लेकिन, कुछ लोग हिंदू नाम रखकर या नकली पहचान के जरिए कांवड़ यात्रियों को भोजन परोसते हैं, जिससे हमारी आस्था आहत होती है. यह धर्म का अपमान है और सरकार को ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

“उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं को यह अधिकार है कि वे किससे भोजन या पानी स्वीकार करें, क्योंकि यह आस्था और परंपरा से जुड़ा विषय है. धार्मिक भावनाओं का सम्मान जरूरी है.

पाकिस्तानी कलाकारों पर भी साधा निशाना

भारत में पाकिस्तानी मीडिया कंटेंट पर लगे बैन को हटाए जाने की खबरों पर भी वीएचपी प्रवक्ता ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी कलाकार या कंटेंट क्रिएटर को भारत में जगह नहीं मिलनी चाहिए. “हमारे पास खुद का टैलेंट है, हमें अपने कलाकारों को आगे बढ़ाना चाहिए.”उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी कलाकार भारत में कमाई कर उसे आतंकी गतिविधियों में लगाते हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है. वीएचपी की मांग है कि पाकिस्तानी कलाकारों के कंटेंट और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर स्थायी बैन लगाया जाए.

तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बिहार में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर उठाए गए सवालों पर श्रीराज नायर ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनावी हार के बाद बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं और मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण में जुटे हैं.

श्रीराज नायर ने कहा, “बिहार में कांग्रेस का वजूद खत्म हो चुका है. तेजस्वी यादव भी डर का माहौल बनाकर वोट खींचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हिंदू समाज अब जागरूक है और वक्फ बोर्ड द्वारा की जा रही संपत्ति हड़पने की कोशिशों के खिलाफ सतर्क है. बिहार में पूरा हिंदू समाज NDA के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.”

Mahakumbh Viral Sadhvi Sanyas : वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, अब कहलाएंगी स्वामी हर्षानंद गिरि
Bhopal Voter Verification Drive: दो दिन में 2.07 लाख मतदाताओं की घर-घर जांच, प्रशासन फुल एक्शन मोड में
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ान, फैशन और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
सिंधु जल समझौते पर सरकार का ‘मास्टरस्ट्रोक’! जनता को समझाएगी क्यों रद्द हुई संधि, क्या हैं भारत के फायदे?
Aamir Khan Art School: आमिर खान खोलेंगे आर्ट स्कूल, फिल्ममेकिंग सिखाने के नए गुरुकुल मॉडल को मिला ऋतिक रोशन का सपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?