CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चहल की जादुई लेग-स्पिन! काउंटी क्रिकेट में उड़ाए चार विकेट, बल्लेबाज भी रह गया भौचक्का, देखें वायरल वीडियो

चहल की जादुई लेग-स्पिन! काउंटी क्रिकेट में उड़ाए चार विकेट, बल्लेबाज भी रह गया भौचक्का, देखें वायरल वीडियो

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर 4 जुलाई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शानदार हैट्रिक लेने वाले स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल अब इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेर रहे हैं. उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से एक समय उनकी टीम जीत के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मैच को ड्रॉ करा दिया. टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे चहल इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने नॉर्थम्प्टनशायर की ओर से खेलते हुए केंट के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की.

पहली पारी में चहल को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन दूसरी पारी में वो बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे.दूसरी पारी में झटके चार विकेटकेंट के खिलाफ पहली पारी में यजुवेंद्र चहल को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी की और चार विकेट झटक लिए. इस दौरान उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिससे बल्लेबाज पूरी तरह से चौंक गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.ये वाकया केंट की दूसरी पारी के आठवें ओवर में हुआ. इस ओवर की तीसरी गेंद चहल ने लेग स्पिन डाली. गेंद केंट के बल्लेबाज एकांश सिंह के लेग स्टंप के बाहर गिरी. केंट के बल्लेबाज ने डिफेंस करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद में इतना घुमाव था कि वो बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उड़ा ले गई. इसे देखकर एकांश सिंह भी हैरान रह गए. इस मैच में चहल ने 30 ओवर में 6 मेडन के साथ 51 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. जीत के करीब पहुंच गया था नॉर्थम्प्टनशायरचहल की शानदार गेंदबाजी की मदद से नॉर्थम्प्टनशायर एक समय जीत के बिल्कुल करीब पहुंच गया था.

केंट के 135 रन पर आठ विकेट गिर गए थे, लेकिन मैथ्यू क्विन और जोय एविसन ने नौवें विकेट के लिए 25 रन जोड़कर मैच ड्रॉ करा लिया. पहली पारी में केंट ने 6 विकेट पर 566 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इसके जवाब में नॉर्थम्प्टनशायर ने 6 विकेट पर 722 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की. इस तरह नॉर्थम्प्टनशायर को 156 रनों की बढ़त मिल गई थी. दूसरी पारी में जब केंट ने 8 विकेट पर 160 रन बना लिए थे, तब मैच को ड्रॉ करार दिया गया.चहल ने क्या कहा?पिछले सीजन में यजुवेंद्र चहल ने चार मैचों में 19 विकेट हासिल किए थे. मैच के बाद चहल ने कहा “पिछले सीजन में मुझे यहां बहुत मजा आया, इसलिए मैं वापस आकर खुश हूं. ड्रेसिंग रूम में शानदार लोग हैं और मैं फिर से इसका हिस्सा बनकर उत्साहित हूं”. चहल ने आगे कहा कि मैं अपनी टीम की जीत चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं.

क्रिकेटर शाकिब ने यूनुस को लगाई लताड़, बोले- मेरी संपत्ति जब्त करना आसान नहीं
IND vs AFG : तीसरे नंबर पर किसे मिलेगा मौका, मुकाबले से पहले बढ़ी टीम चयन की चर्चा
Cricket Break: जय शाह चुने गए ICC के निर्विरोध अध्यक्ष, किस दिन से संभालेंगे कार्यभार, पहले भी भारत की ये हस्तियां संभाल चुकीं हैं कमान
IPL 2025 : आईपीएल से पहले ही बाहर हुए ये 5 स्टार खिलाड़ी… एक को तो दो साल के लिए बैन भी कर दिया
T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, अब खेल पत्रकारों को भी ICC ने किया बाहर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Divya Darbar Permission
Raipur Divya Darbar Permission : बागेश्वर धाम को अनुमति, हमें क्यों नहीं? प्रेमासाई महाराज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Raipur Divya Darbar Permission : प्रेमासाई महाराज ने…

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?