CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में 4सी एयरपोर्ट की मांग तेज:विधायक अग्रवाल की जगह भाजपा जिलाध्यक्ष धरने में पहुंचे, बड़े विमानों के लिए रनवे विस्तार जरूरी

बिलासपुर में 4सी एयरपोर्ट की मांग तेज:विधायक अग्रवाल की जगह भाजपा जिलाध्यक्ष धरने में पहुंचे, बड़े विमानों के लिए रनवे विस्तार जरूरी

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जुलाई |

बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा को 4सी श्रेणी का एयरपोर्ट बनाने की मांग तेज हो गई है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के महाधरने में रविवार को विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को शामिल होना था। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे नहीं पहुंच सके। उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर को भेजा।

पिछले 6 वर्षों से बिलासपुर में सर्व सुविधायुक्त 4सी एयरपोर्ट की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इसमें बिलासपुर से सभी महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग भी शामिल है। आंदोलन के प्रभाव से मार्च 2021 में चकरभाठा एयरपोर्ट शुरू हुआ। वर्तमान में यह 3सी श्रेणी का एयरपोर्ट है।

यहां दिन के समय 72 और 80 सीटर विमान उड़ान भर रहे हैं। एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा का काम चल रहा है। हालांकि रनवे की लंबाई मात्र 1500 मीटर होने से बोइंग और एयरबस जैसे बड़े विमान नहीं उतर सकते।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का कहना है कि देश की अधिकांश एयरलाइंस कंपनियों के पास बोइंग और एयरबस श्रेणी के विमान हैं। इसलिए इन विमानों के अनुकूल एयरपोर्ट बनाए बिना बिलासपुर को पर्याप्त हवाई सुविधा नहीं मिल सकती। विधायक अग्रवाल ने कहा है कि वह आने वाले दिनों में इस महाधरने में खुद शामिल होंगे।

राज्य सरकार पर समस्या हल नहीं करने का आरोप

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के अनुसार, बिलासपुर एयरपोर्ट के चारों ओर 1012 एकड़ जमीन भारतीय सेना ने अधिग्रहित की थी, लेकिन उस पर अपना प्रस्तावित ट्रेनिंग सेंटर नहीं बनाया। आज जमीन खाली पड़ी है और सेना इसे वापस करने के लिए तैयार है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा इस मसले को हल नहीं किया जा रहा। इस जमीन के वापस मिलने पर ही बिलासपुर में रनवे की लंबाई बढ़ सकती है और 4सी एयरपोर्ट का मार्ग प्रशस्त होगा।

विधायक के आने की सूचना पर भीड़ बढ़ी

राघवेंद्र राव सभा भवन के सामने धरना स्थल पर आज बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के आने की सूचना पर विविध समाज के लोग और संगठनों के सहयोगी आंदोलन में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इनमें जिला अधिवक्ता संघ, संयुक्त तेलुगू समाज, जिला निषाद समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, राजीव मितान क्लब, बिलासपुर कान्यकुब्ज समाज और विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

सबने कहा- 4 सी एयरपोर्ट बने

सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता चंद्रशेखर बाजपेई ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 साल पूर्ण होने के बाद भी हम आज तक रायपुर एयरपोर्ट के आश्रित हैं। तेलुगु समाज के अध्यक्ष वेणुगोपाल राव ने कहा कि बिलासपुर के परिवारों के बहुत सारे बच्चे बेंगलुरु, दिल्ली और पुणे में पढ़ रहे हैं, लेकिन हवाई सुविधा न होने के कारण वहां आना जाना बहुत तकलीफदेह है।

पूर्व महापौर रामशरण यादव ने 71, करोड़ रुपए देकर सेना से 290 एकड़ जमीन वापस लेने के प्रस्ताव पर तुरंत अमल करने कहा। ब्राह्मण समाज के अरविंद दीक्षित ने एयरपोर्ट का विकास कछुआ गति से होने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य सरकार का पूरा फोकस रायपुर दुर्ग भिलाई पर ही है। निषाद समाज की महिला नेत्री ज्योति निषाद ने बिलासा देवी के नाम पर बने एयरपोर्ट को 4 सी श्रेणी में अपग्रेड करने की मांग की।

केंद्र और राज्य सर्वसुविधायुक्त एयरपोर्ट के लिए प्रतिबद्ध: सिंह

महाधरने में नगर विधायक के प्रतिनिधि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने वक्ताओं द्वारा रखी मांगों पर सहमति जताते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों बिलासपुर में सर्व सुविधायुक्त एयरपोर्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यगत कारणों विधायक अग्रवाल धरना में शामिल नहीं हो पाए लेकिन आगामी तिथि पर उपस्थित होकर मांगों का समर्थन भी करेंगे। धरने में शामिल हुए भाजपा नेता राकेश तिवारी ने भी बिलासपुर के जन आंदोलन के इतिहास को याद करते हुए अतिशीघ्र बिलासपुर में सर्व सुविधायुक्त एयरपोर्ट की स्थापना की मांग की।

PM Janman : आदिवासी योजनाओं को लेकर लोक भवन में बढ़ी हलचल, राज्यपाल ने अफसरों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक
Naxal Surrender Chhattisgarh : 21 खतरनाक नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, सरकार की ‘पूना मारगेम’ योजना से हिला माओवादी तंत्र
मुख्यमंत्री साय ने निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय का किया निरीक्षण..
RTO E-Challan Fraud : छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान धोखाधड़ी, फर्जी लिंक से उड़ रहे खाते
Mukhyamantri Gramin Bus Yojana : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली गांव की तस्वीर, अब ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सीधी कनेक्टिविटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

bsp-quarter-encroachment :मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक…

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?