CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Parliament attendance system India: संसद में बदलेगा सांसदों के हाजिारी लगाने का सिस्टम, अब इलेक्ट्रानिक तरीके से लगेगा अटेंडेंस

Parliament attendance system India: संसद में बदलेगा सांसदों के हाजिारी लगाने का सिस्टम, अब इलेक्ट्रानिक तरीके से लगेगा अटेंडेंस

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share
Parliament attendance system India
Parliament attendance system India

सीजी भास्कर, 14 जुलाई| Parliament attendance system India : लोकसभा अपने सदस्यों के लिए 21 जुलाई से शुरू हो रहे आगामी मानसून सत्र से एक नई उपस्थिति प्रणाली लागू करने जा रही है। हाजिरी लगाने की इस इलेक्ट्रानिक व्यवस्था के तहत सांसदों को सदन के अंदर बैठने के अपने निर्धारित स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जबकि यह उपस्थिति पहले सभी सदस्यों को संसद भवन की लाबी में रजिस्टर पर दर्ज करनी होती थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह अटेनडेंस लगाने की प्रणाली समय की बचत में मदद करेगी क्योंकि कई बार संसद भवन के गलियारे में सांसदों की भीड़ लग जाती है। इसके अलावा, कुछ संसद सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज करने के बाद बिना सदन की कार्यवाही में भाग लिए ही वापस चले जाते थे। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद अगले संसद सत्र से यह नहीं व्यवस्था लागू की जानी है। ताकि सदन के नियमित कामकाज में सभी सदस्यों की उपस्थिति बढ़े।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस नई प्रथा को लागू करने के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने कहा कि लाबी में उपस्थिति रजिस्टर कुछ समय के लिए जारी रहेगा, ताकि सांसदों को इलेक्ट्रानिक प्रणाली से परिचित होने का समय मिल सके। बिरला ने पिछले वर्ष सदस्यों को लाबी में इलेक्ट्रानिक टैबलेट पर डिजिटल पेन का उपयोग करके अपनी उपस्थिति दर्ज करने का विकल्प दिया था, जो कि संसद को पेपरलेस बनाने के प्रयासों का हिस्सा था।

यह ध्यान देने योग्य है कि मंत्रियों और विपक्ष के नेता को अपनी उपस्थिति पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं होती है। सदस्यों को संसद सत्र के दौरान अपने दैनिक भत्ते प्राप्त करने के लिए भी अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होती है। सांसदों की सदन में उपस्थिति की आवृत्ति कभी-कभी सार्वजनिक बहस का हिस्सा भी होती है। मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा।

चार दिन में 2 भाइयों की मौत, पवन सिंह को आया हार्ट अटैक, बड़े ने सदमे में तोड़ा दम
Gold Silver Price Today : सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
‘जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे वाला हिस्सा पाकिस्तान को खाली करना ही होगा’, UNSC में भारत की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, अगले 24 घंटे 13 जिलों में गर्म हवाओं के पड़ेंगे थपेड़े..
Live-in Relationship Legal Validity: लिव-इन से वैध पति-पत्नी का रिश्ता नहीं बनता, हाईकोर्ट ने साफ किया कानून
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg : निरमा पैकिंग के नाम पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg

Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद

Bilaspur POCSO court verdict

Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया

Christian families expelled from village

Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार

Juveniles Escape from Observation Home

Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे

Bhilai tantrik fraud case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?