CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Ka Mausam: कई स्थानों पर हो सकती हल्की से मध्यम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की बिजली गिरने की चेतावनी

CG Ka Mausam: कई स्थानों पर हो सकती हल्की से मध्यम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की बिजली गिरने की चेतावनी

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ में मानूसन (Monsoon in Chhattisgarh) पूरी तरह से सक्रिय है। उत्तरी जिलों में लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है, वहीं मध्य इलाके में पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश हुई है।

Contents
  • राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम
  • न्यायधानी का हाल
  • स्वास्थ्य सलाह

इससे एक बार फिर मौसम में थोड़ी गर्मी बढ़ी है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने संभावना जतायी है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

बिलासपुर और इसके आसपास (CG Ka Mausam) के क्षेत्रों में भी इसी तरह के हालात बने रह सकते हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और उमस से कुछ राहत मिलेगी।

राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम सामान्य बना रह सकता है। जहां शहर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रह सकता है।

साथ ही मौसम विभाग की ओर से राजधानी में हल्की बारिश की भी संभावना जतायी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार,शनिवार 19 जुलाई को भी आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

न्यायधानी का हाल

वहीं बिलासपुर शहर में शुक्रवार, 18 जुलाई को सुबह से ही घने बादलों की मौजूदगी रही। दोपहर में शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई जिससे मौसम सुहावना हो गया।

शाम 5:30 बजे तक यहां 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि वर्तमान में उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर हो सकता है।

साथ ही मानसून द्रोणिका राजस्थान से होते हुए डाल्टनगंज और फिर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। बिलासपुर समेत प्रदेश के सभी संभागों में बादल छाए हुए हैं और वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

स्वास्थ्य सलाह

बारिश और नमी वाले इस मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी, गले में खराश और बुखार की समस्याएं तेजी से फैल सकती हैं।

खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गीले कपड़ों में ज्यादा देर तक रहने से बचें और भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें। पीने का पानी उबालकर पिएं या फिल्टर का उपयोग करें।

सड़क किनारे के खुले भोजन से परहेज करें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करें ताकि मौसमी वायरस से बचाव हो सके।
Bihar Inspector Wife Suicide : शादी के पांच महीने बाद दारोगा की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, रोहतास में मचा हड़कंप
Chhattisgarh Maoist Operation : 20 महीने में छत्तीसगढ़ की माओवादी सफाई, 445 ढेर, 1,554 गिरफ्तार – केंद्र ने सराहा राज्य की रणनी
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक Suspend, रूपये न मिलने पर लटकाते रहे प्रकरण, कमिश्नर ने की कार्यवाही
Congress leader behind bars before marriage : 10 साल तक शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
घर में चोरी करने आया चड्डी गैंग, USA में बैठी बेटी ने चोरों का प्लान ऐसे किया फेल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Food Inspection
Raigarh Food Inspection : रायगढ़ में मिठाई दुकानों पर पहुंची टीम, खोवा-कलाकंद समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Raigarh Food Inspection के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग…

Raksha Bandhan 2026 :  चंद्र ग्रहण के बीच होगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2026 :  चंद्र ग्रहण के बीच होगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस साल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) का पर्व…

Balod Police Action
Balod Police Action : बालोद में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, शराब-गांजा तस्करी में 3 गिरफ्तार, केबल चोरी गिरोह भी पकड़ा गया

Balod Police Action के तहत पुलिस ने नशे…

Somalia Terrorist Attack  : अल-शबाब का हमला नाकाम, मुठभेड़ में 30 आतंकी ढेर
Somalia Terrorist Attack  : अल-शबाब का हमला नाकाम, मुठभेड़ में 30 आतंकी ढेर

सोमालिया में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन अल-शबाब के…

Sanjeev Goenka Net Worth  : कौन हैं संजीव गोयनका! LSG के मालिक से 29,000 करोड़ की नेटवर्थ तक
Sanjeev Goenka Net Worth  : कौन हैं संजीव गोयनका! LSG के मालिक से 29,000 करोड़ की नेटवर्थ तक

संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka Net Worth) देश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?