CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Electrician Falls From Pole : बिजली मरम्मत के दौरान खंभे से गिरा ठेका कर्मी, सिर फटने से मौत, करंट लगने की भी आशंका

Electrician Falls From Pole : बिजली मरम्मत के दौरान खंभे से गिरा ठेका कर्मी, सिर फटने से मौत, करंट लगने की भी आशंका

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share
Electrician Falls From Pole
Electrician Falls From Pole

सीजी भास्कर, 27 जुलाई : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में शुक्रवार शाम बिजली मरम्मत के दौरान खंभे से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर पटेल पिता मेघनाथ पटेल (43) निवासी मंगला के रूप में हुई है। हादसे के वक्त ईश्वर बिजली खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था, तभी जोरदार गरज और बिजली की चमक से घबरा कर नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसका सिर सीसी रोड पर फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई।

बिजली चमकने से घबराकर गिरा, करंट लगने की भी आशंका-

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ईश्वर पटेल बिजली विभाग में ठेका कर्मी था और क्षेत्र में बिजली सुधार का कार्य कर रहा था। शुक्रवार की शाम वह बिजली खंभे पर सीढ़ी लगाकर चढ़ा था। इसी दौरान जोरदार बादल गरजने और बिजली चमकने की आवाज से वह घबरा गया और असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि हो सकता है उसे करंट लगा हो, जिसके कारण वह नीचे गिरा। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

सिर फटने और अत्यधिक खून बहने से मौत-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईश्वर पटेल के गिरते ही उसके सिर पर गहरी चोट आई और वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना के प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर ने बताया कि मृतक का शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कई वर्षों से कर रहा था निजी बिजली मरम्मत का काम-

स्थानीय लोगों ने बताया कि ईश्वर पटेल कई वर्षों से प्राइवेट तौर पर बिजली सुधार का कार्य कर रहा था और घटना के दिन भी निजी तौर पर ही मरम्मत करने खंभे पर चढ़ा था। वहीं, पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि वह बिजली विभाग में ठेका कर्मी के रूप में भी कार्य करता था। हालांकि अब तक इसकी बिजली विभाग की ओर से अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है मौत की असली वजह-

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया सिर फटने और अत्यधिक खून बहने से मौत होने की बात सामने आ रही है, लेकिन करंट लगने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।;KLJHCX

CG Weather Update : आज से बदलेगा मौसम अपना मिजाज, अंधड़ के साथ ओले, बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी
Jashpur Development : मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, मनोरा कॉलेज भवन निर्माण के लिए फंड स्वीकृत
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ FIR, शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, तीन सहयोगियों पर भी ठगी का केस दर्ज
Chhattisgarh Paddy Procurement Protest: धान खरीदी पर बवाल, स्थगन प्रस्ताव खारिज होते ही सदन में गरमाई सियासत
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Compensation Fraud Chhattisgarh
Compensation Fraud Chhattisgarh : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Compensation Fraud Chhattisgarh : पुलिस मामले से जुड़े…

Road Safety
Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग की बदहाल सड़क पर सख्त हुए तोखन साहू, जल्द मरम्मत के दिए निर्देश

मुंगेली जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था…

BJP Congress Food Controversy
BJP Congress Food Controversy : कांग्रेस पर शाकाहारी खाने को नॉन-वेज बताने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

BJP Congress Food Controversy :विवाद कैसे शुरू हुआ,…

Raipur Vehicle Theft
Raipur Vehicle Theft : 10 गाड़ियां चोरी के दावे पर पुलिस का खंडन, 15 दिनों में 2 बाइक चोरी

Raipur Vehicle Theft : पुलिस अब आसपास लगे…

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?