CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब नक्सल मोर्चे पर ED की एंट्री: टेरर फंडिंग नेटवर्क तोड़ने फील्ड में उतरेगी एजेंसी…

अब नक्सल मोर्चे पर ED की एंट्री: टेरर फंडिंग नेटवर्क तोड़ने फील्ड में उतरेगी एजेंसी…

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share

रायपुर। अब नक्सलियों के खिलाफ सिर्फ पुलिस और सुरक्षा बल ही नहीं, बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सीधे मैदान में उतरेगी। आतंक के पैसों का जाल (टेरर फंडिंग नेटवर्क) तोड़ने की रणनीति पर रायपुर में एक उच्चस्तरीय गोपनीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र और राज्य की प्रमुख सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अफसर शामिल हुए।

Contents
  • संदिग्ध लेन-देन पर अब ED की रहेगी पैनी नजर
  • अब ED की निगरानी में होंगे NGO, कॉन्ट्रैक्ट और अर्बन सपोर्ट सिस्टम

इस मीटिंग में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों के IG और DIG स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक की अगुवाई IB के स्पेशल डायरेक्टर ऋत्विक रूद्र ने की। इस दौरान ED और NIA के अधिकारियों ने टेरर फंडिंग के ताजा मामलों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। दोनों एजेंसियों ने साझा ऑपरेशन की रणनीति भी तैयार की, जिसके तहत अब आर्थिक गतिविधियों पर भी चौकसी बढ़ेगी।

संदिग्ध लेन-देन पर अब ED की रहेगी पैनी नजर

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बैठक के बाद बयान देते हुए कहा,

“अगर किसी इलाके में संदिग्ध फंडिंग या वित्तीय लेनदेन की सूचना आती है, तो ED की जिम्मेदारी बनती है कि वो कार्रवाई करे। कई बार IB से इनपुट आता है और उसी आधार पर जांच की प्रक्रिया शुरू होती है।”

उन्होंने यह भी साफ किया कि

“नक्सली नेटवर्क सिर्फ जंगलों में नहीं, शहरी क्षेत्रों में भी एक्टिव है। चाहे वो फंडिंग हो, लॉजिस्टिक सपोर्ट हो या लीगल कवर—हर लेवल पर एजेंसियों को काम सौंपा गया है।”

अब ED की निगरानी में होंगे NGO, कॉन्ट्रैक्ट और अर्बन सपोर्ट सिस्टम

सूत्रों के मुताबिक, अब ED विशेष रूप से उन वित्तीय चैनलों को टारगेट करेगी, जिनके जरिए नक्सल संगठनों को सपोर्ट मिलता है। इसमें NGOs, कॉन्ट्रैक्ट पेमेंट्स, जमीन सौदे और नकद लेन-देन को खासतौर पर मॉनिटर किया जाएगा।

इसके अलावा जिन क्षेत्रों में नक्सलियों को शहरी नेटवर्क या आर्थिक मदद मिलने की आशंका है, वहां संयुक्त ऑपरेशन चलाया जाएगा।

बड़ी खबर : शनिवार को होगी साय कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र पर होगी चर्चा
Raigarh Chakradhar Samaroh 2026 : आज से 41वें चक्रधर समारोह की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ
कौन हैं वो छत्तीसगढ़ के IPS, जिससे भयभीत हो गए पूर्व CM, चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को लिखा पत्र, नाम से ही खौफ खाते हैं माफिया……नाम है A….
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथि आगे बढ़ाई, साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में छात्र अब ले सकेंगे बची हुई सीटों में प्रवेश
Government Employee Safety News : जनगणना कर्मचारियों से बदतमीजी की तो खैर नहीं, अब सीधे दर्ज होगी FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?