CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Reagent Scam : रीएजेंट घोटाला: ईडी के रडार पर तीन आइएएस अधिकारी, जांच से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

Chhattisgarh Reagent Scam : रीएजेंट घोटाला: ईडी के रडार पर तीन आइएएस अधिकारी, जांच से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

By Newsdesk Admin
03/08/2025
Share
School Furniture Scam
School Furniture Scam

सीजी भास्कर, 3 अगस्त। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में हुए 500 करोड़ रुपये से अधिक के रीएजेंट और दवा खरीदी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच की रफ्तार तेज कर दी है।

Contents
  • पूछताछ हुई, लेकिन आरोप तय नहीं हुए
  • नोटिस जारी करने की तैयारी
जांच एजेंसी अब उन तीन वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है, जो घोटाले के वक्त छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) में पदस्थ थे। 

घोटाले के मुख्य अभियुक्त शशांक चोपड़ा सहित सात लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

ईओडब्ल्यू और एसीबी इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी हैं, लेकिन ईडी का दावा है कि इस घोटाले में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ईडी की सक्रियता से प्रशासनिक हलकों में खलबली मची हुई है।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड में हुए इस बड़े दवा घोटाले की जांच के तहत ईडी की टीम ने हाल ही में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

इससे पूर्व राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में जांच कर मोक्षित कॉरपोरेशन दुर्ग के संचालक शशांक चोपड़ा समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूछताछ हुई, लेकिन आरोप तय नहीं हुए

सूत्रों के अनुसार, ईओडब्ल्यू और एसीबी की कार्रवाई में कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ, लेकिन विभाग के उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो पाई। इस दौरान IAS भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा और सीजीएमएससी की एमडी पद्मिनी भोई से पूछताछ की गई, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दो वरिष्ठ अफसरों की भूमिका की ओर इशारा किया था। अब जब ईडी ने जांच का जिम्मा लिया है, तो माना जा रहा है कि बचते आ रहे अफसर भी घेरे में आ सकते हैं।

नोटिस जारी करने की तैयारी

ईडी जल्द ही जेल में बंद दवा व्यापारी और संबंधित अफसरों से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की प्रक्रिया में है। साथ ही तीनों IAS अधिकारियों को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

चर्चा है कि ईडी कुछ और गिरफ्तारियां भी कर सकती है।

Korba Crime News : कोरबा में प्रेम विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, चाकू से हमला, फिर आत्मघाती कदम—एक रात में उजड़ गई दो जिंदगियाँ
Fake Bracelet Fraud : सुनार को लगाते थे चूना, नकली ब्रेसलेट दे ली सोने की चेन… मां-बेटे गिरफ्तार
Cyber Security Awareness Month 2025: पॉवरग्रिड दुर्ग में कर्मचारियों और परिवारों के लिए साइबर सुरक्षा व्याख्यान सत्र का आयोजन
Met Gala 2025 में Isha Ambani का दिखा रॉयल लुक, गले में पहना मां का शाही हार, जानें खासियत
MEMU Train Cancel : रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! 14 से 17 जनवरी तक 6 मेमू ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?