CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Round Trip Package : अब रिटर्न टिकट पर पाएं 20% की छूट, रेलवे ने शुरू की नई स्कीम

Round Trip Package : अब रिटर्न टिकट पर पाएं 20% की छूट, रेलवे ने शुरू की नई स्कीम

By Newsdesk Admin
10/08/2025
Share
Round Trip Package

सीजी भास्कर, 10 अगस्त : त्योहारों के मौसम में ट्रेन यात्रा (Round Trip Package) करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। देशभर में जब भी त्यौहार आते हैं, लगभग हर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है, और कई बार यात्रियों को हजारों किलोमीटर का सफर खड़े होकर करना पड़ता है।

इस भीड़ और यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक खास सौगात दी है। अब अगर यात्री आने और जाने दोनों का टिकट एक साथ बुक करेंगे, तो वापसी के किराए पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने “राउंड ट्रिप पैकेज” की शुरुआत की है।

इस स्कीम (Round Trip Package) का उद्देश्य त्योहारों के समय ट्रेनों में भीड़ और टिकट की मारामारी को कम करना है। “राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश” के तहत यात्रियों को सस्ते दर पर आने-जाने का टिकट मिलेगा, जिससे भीड़ अलग-अलग दिनों में बंटेगी और यात्रा अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगी।

रेलवे के अनुसार, यह छूट उन्हीं यात्रियों को मिलेगी जो आने और जाने दोनों का टिकट एक ही नाम, डिटेल्स, क्लास और स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) के साथ बुक करेंगे। आने का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच और वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए होना चाहिए।

इस स्कीम में कुछ शर्तें भी हैं। आने का टिकट पहले बुक करना जरूरी होगा, उसके बाद “कनेक्टिंग जर्नी” फीचर से वापसी का टिकट बुक किया जाएगा। वापसी टिकट बुक करते समय एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) का नियम लागू नहीं होगा। दोनों टिकट केवल कन्फर्म होने चाहिए, और इनमें कोई बदलाव (Modification) नहीं किया जा सकेगा। साथ ही रिफंड की सुविधा नहीं होगी।

इस पैकेज (Round Trip Package) के तहत रिटर्न टिकट बुक करते समय कोई अन्य छूट, वाउचर, पास, PTO या रेल ट्रैवल कूपन लागू नहीं होगा। यह स्कीम सभी क्लास और सभी ट्रेनों (स्पेशल ट्रेनें भी) में लागू होगी, लेकिन Flexi Fare वाली ट्रेनों में इसका लाभ नहीं मिलेगा। दोनों टिकट एक ही माध्यम से या तो ऑनलाइन (इंटरनेट) या फिर रिजर्वेशन काउंटर से बुक करने होंगे। चार्ट बनने के बाद अगर किराए में कोई अंतर आता है, तो यात्रियों से अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इस स्कीम से त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ अलग-अलग तारीखों में विभाजित हो जाएगी। खास ट्रेनों का दोनों दिशाओं में सही उपयोग हो सकेगा और यात्रियों को टिकट आसानी से उपलब्ध होंगे। रेलवे ने इस योजना के व्यापक प्रचार के लिए प्रेस, मीडिया और स्टेशनों पर घोषणाओं के जरिए यात्रियों को जानकारी देने के निर्देश जारी किए हैं।

MLAs will leave for Bihar tomorrow : आज दीपावली भेंट कर सुबह पटना रवाना होंगे विधायक रिकेश
नोएडा में रिश्तों का खून: ननदोई ने पिस्टल सटाकर किया रेप, अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल!
छात्राओं को छोड़ने जा रही पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार को ठोकर, पति और ननद के साथ जा रही महिला की मौत-दो घायल
Inverter AC : AC में लिखा “Inverter” क्या सच में घर के इन्वर्टर से चलने की गारंटी देता है? समझिए पूरा गणित आसान भाषा में
CG Budget 2026-27: 1.72 Lakh Crore Budget पेश, 5 CM Missions से बदलेगा छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रोडमैप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?