CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहली शादी छुपाकर की लव मैरिज, सच जानने के बाद पत्नी ने दी जान; पति गिरफ्तार

पहली शादी छुपाकर की लव मैरिज, सच जानने के बाद पत्नी ने दी जान; पति गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
12/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 अगस्त

Contents
  • पति पहले से शादीशुदा, दो बच्चों का पिता
  • घटना के दिन क्या हुआ?
  • मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप
  • आरोपी को जेल भेजा गया

बस्तर— छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लव मैरिज करने वाली 23 वर्षीय खुशबू मौर्य ने अपने पति की सच्चाई जानने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना 10 अगस्त को परपा थाना क्षेत्र के बिरिंगपाल इलाके में हुई, जहां खुशबू अपने पति जॉन कश्यप (30) के साथ किराए के मकान में रहती थी।

पति पहले से शादीशुदा, दो बच्चों का पिता

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जॉन पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन उसने यह बात खुशबू से छुपाई थी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों की मुलाकात हुई, दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी हो गई। कुछ दिन पहले ही खुशबू को सच्चाई का पता चला, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगे।

घटना के दिन क्या हुआ?

सूत्रों के अनुसार, घटना से दो दिन पहले जॉन अपने दोस्तों के साथ घर आया था, जहां खुशबू ने उसके एक दोस्त को राखी बांधी। इसके बाद जॉन दोस्तों के साथ बाहर चला गया। लौटने पर उसने देखा कि पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है। वह तुरंत उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

खुशबू के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि जॉन ने शादी से पहले अपनी पहली पत्नी और बच्चों की सच्चाई छुपाई, जिससे खुशबू मानसिक तनाव में थी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पति मारपीट करता था।

आरोपी को जेल भेजा गया

परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारीक ने बताया कि परिजनों की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी जॉन कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Arun Sao LPG Statement : गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट पर सरकार की अपील, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- अफवाह से बचें, सप्लाई पर नजर
बुजुर्ग को एंबुलेंस नहीं मिली, ठेले पर लेकर पहुंचे अस्पताल, थार की टक्कर बाद चालक फरार
National Youth Muay Thai Championship : छत्तीसगढ़ ने जीते 17 पदक
Brutality in Mungeli : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद घर में घुसकर अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Congress Protest: कांग्रेसियों का पुलिस से हुई झूमाझटकी, मंत्री केदार कश्यप का मांगा इस्तीफा, जानिए क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन, कुलसचिव गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Hemchand Yadav University) में वित्तीय…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?