CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग जिले के इस शिक्षक ने पर्सनल लड़ाई में 426 छात्रों को बनाया ‘मोहरा’, स्कूल के खाने में मिला दिया जहर

दुर्ग जिले के इस शिक्षक ने पर्सनल लड़ाई में 426 छात्रों को बनाया ‘मोहरा’, स्कूल के खाने में मिला दिया जहर

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share

ऐसे पकड़ा गया आरोपी?

सीजी भास्कर, 28 अगस्त। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सरकारी आवासीय विद्यालय के बच्चों के खाने में जहर मिलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

Contents
  • ऐसे पकड़ा गया आरोपी?
  • खाने में मिलाया जहर
  • मतभेद के चलते बच्चो की जान से खिलावाड़
  • आरोपी हिरासत में
  • कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

बुधवार को पुलिस ने 426 बच्चों के खाने में फिनाइल मिलाने वाले आरोपी सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी धनंजय साहू को छात्रावास अधीक्षक दुजाल पटेल की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी धनंजय जिले के पाकेला गांव में छात्रों के लिए सरकारी आवासीय पोर्टा केबिन स्कूल में सहायक शिक्षक है।

पुलिस के बताया कि मंगलवार को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सहायक शिक्षक धनंजय साहू छात्रावास अधीक्षक पटेल के साथ अपने निजी मतभेदों के चलते 21 अगस्त को स्कूल के छात्रों के लिए रात के खाने में पकाई गई सब्जी में फिनाइल मिला दिया था।

खाने में मिलाया जहर

इसके बाद जब पोर्टा केबिन के एक कर्मचारी ने खाने में दुर्गंध महसूस की और पास में फिनाइल की खाली बोतलें देखी तो वह हैरान रह गया।

उसने तुरंत छात्रावास अधीक्षक पटेल को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद, भोजन को जल्दी से सुरक्षित तरीके से बाहर फेंक दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पटेल ने इस पूरे घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद सुकमा के जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए।

मतभेद के चलते बच्चो की जान से खिलावाड़

दरअसल शिक्षक धनजंय साहू और हॉस्टल के अधीक्षक दुजल पटेल के बीच पिछले एक साल से विवाद चल रहा था।

पहले इस हॉस्टल का अधीक्षक आरोपी शिक्षक धनजंय साहू था. इस दौरान उसने एक छात्र की पिटाई कर दी थी। इससे छात्र को गंभीर चोट आई थी।

इसके बाद धनंजय साहू को अधीक्षक पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद पटेल को यह जिम्मेदारी दी गई।

बस तभी से वह उससे चीढ़ने लगा। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी हिरासत में

अधिकारियों ने बताया कि जांच में साहू भूमिका सामने आई है। 

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पटेल ने छिंदगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए धनंजय साहू को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान साहू ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि छात्रावास अधीक्षक पटेल के साथ उसकी कुछ व्यक्तिगत रंजिश के चलते उसने यह अपराध किया।

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि साहू राज्य के दुर्ग जिले के पतोरा गांव का रहने वाला है।

उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उसे कोर्ट में पेश किया गया उसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला
Maintenance Case : शादी के वर्षों बाद गुजारा भत्ते की मांग पर अदालत ने क्यों जताई आपत्ति
नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में यूपी में केस दर्ज
सहायक शिक्षकों की परीक्षा के बीच काउंसलिंग, संघ ने मांगा समय; सांसद से मुलाकात
Scientific Farming Success Story : पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक सोच अपनाने वाले कालेंद्र कुमेटी बने किसानों के रोल मॉडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Toll Plaza Cmplaints
Toll Plaza Cmplaints : तीन साल में 85 हजार से अधिक शिकायतें

Toll Plaza Cmplaints :मंत्रालय के अनुसार सभी टोल…

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?