CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Cable Scam Investigation : छत्तीसगढ़ में केबल घोटाले की जांच के लिए 12 टीमें गठित

Chhattisgarh Cable Scam Investigation : छत्तीसगढ़ में केबल घोटाले की जांच के लिए 12 टीमें गठित

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share
Chhattisgarh Cable Scam Investigation
Chhattisgarh Cable Scam Investigation

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : छत्तीसगढ़ में केंद्रीय बिजली वितरण सुधार योजना के तहत घोटाला (Chhattisgarh Cable Scam Investigation) सामने आया है। यह 60 हजार करोड़ रुपये की योजना कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल 2022-23 में शुरू की गई थी। अकेले कोरबा जिले में 110 करोड़ रुपये का केबल घोटाला हुआ है। बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में भी गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। विद्युत वितरण विभाग ने इन पांच जिलों में जांच के लिए 12 टीमें गठित की हैं और उन्हें 10 दिनों में रिपोर्ट पेश करनी है।

प्रारंभिक जांच में कोरबा और जांजगीर के दो कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित किया गया है। केंद्रीय योजना में भ्रष्टाचार की आशंका के चलते रायपुर मुख्यालय से मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट राजेंद्र प्रसाद का स्थानांतरण कर दिया गया। योजना के तहत लाइन लास कम करने के लिए खुले तारों की जगह केबल और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। कोरबा में 60 किलोमीटर में निम्न दाब के खुले तारों की जगह एरियल बंच केबल लगाई गई, लेकिन घटिया केबल के कारण (Chhattisgarh Cable Scam Investigation) 35 प्रतिशत राशि की बचत की गई। बिलासपुर और मुंगेली के स्टोर रूम में रखे केबल और कंडक्टर की जांच के लिए सैंपल लिए गए और स्टोर रूम सील कर दिए गए।

कोयला घोटाले में निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू की संपत्ति की भी जांच होगी। पीडब्ल्यूडी की टीम गरियाबंद के तुलसी गांव स्थित उनके मकान, फार्म हाउस और दुकानों की जांच करेगी। ईओडब्ल्यू और एसीबी ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रानू साहू को 22 जुलाई 2023 को ईडी ने गिरफ्तार किया था, और सुप्रीम कोर्ट से 3 मार्च 2025 को उन्हें सशर्त जमानत मिली। इस मामले से संबंधित घोटाले की जांच (Chhattisgarh Cable Scam Investigation) और संपत्ति की विवेचना दोनों चल रही हैं।

Sai Cabinet expansion : महामहिम विदेश दौरे पर…माननीयों की धड़कनें ‘लाल बत्ती’ के इंतजार में तेज
Raipur IPL betting : कार में बैठकर IPL सट्टा चला रहे 4 बुकी गिरफ्तार
Road Accident Case : रफ्तार का तांडव, सहायक आयुक्त की सास और युवक की दर्दनाक मौत
रायपुर में गूंजेगा रोमांच का इंजन — शुरू हुआ Raipur Supercross Championship 2025, देशभर के बाइकर्स दिखाएंगे अद्भुत स्टंट
COBRA Battalion Jawan Death : धमतरी सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?