CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Doctors Prescription Clarity Case : हाई कोर्ट ने कहा – डाक्टरों के लिए स्पष्ट व पठनीय पर्ची लिखना कानूनी अनिवार्यता

Doctors Prescription Clarity Case : हाई कोर्ट ने कहा – डाक्टरों के लिए स्पष्ट व पठनीय पर्ची लिखना कानूनी अनिवार्यता

By Newsdesk Admin
30/08/2025
Share
Doctors Prescription Clarity Case
Doctors Prescription Clarity Case

सीजी भास्कर, 30 अगस्त : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम आदेश जारी करते हुए डाक्टरों को स्पष्ट व पठनीय पर्ची (Doctors Prescription Clarity Case) लिखने की कानूनी अनिवार्यता बना दी है। अदालत ने कहा कि चाहे सरकारी अस्पताल हों या निजी क्लिनिक, सभी जगह मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन और डायग्नोस्टिक नोट्स ऐसे लिखे जाएं जिन्हें हर मरीज आसानी से पढ़ और समझ सके। बेहतर होगा कि इन्हें बड़े अक्षरों (कैपिटल लेटर्स) में लिखा जाए या फिर डिजिटल/टाइप्ड रूप में उपलब्ध कराया जाए। यह आदेश एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान सामने आया, जब अदालत ने पाया कि पीड़ित की मेडिकल लीगल रिपोर्ट पर डॉक्टर की लिखावट इतनी अस्पष्ट थी कि उसे पढ़ पाना नामुमकिन था।

जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी ने टिप्पणी की कि अदालत चिकित्सा पेशे के प्रति सम्मान रखती है, लेकिन यह भी जरूरी है कि मरीजों के मौलिक अधिकार सुरक्षित रहें (Doctors Prescription Clarity Case)। उन्होंने कहा कि मरीज को अपने इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति को समझने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 में शामिल है। डाक्टरों की अपठनीय लिखावट मरीज की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है।

कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ को निर्देश दिया कि जब तक पूरी तरह कंप्यूटरीकृत/टाइप्ड प्रिस्क्रिप्शन लागू नहीं हो जाते, तब तक सभी डॉक्टर बड़े अक्षरों में ही पर्चियां लिखें (Doctors Prescription Clarity Case)। इसके लिए जिला स्तर पर सिविल सर्जन की देखरेख में बैठकें आयोजित होंगी और डॉक्टरों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सरकार को नीति बनानी होगी जिससे कंप्यूटरीकृत या डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन की दिशा में काम हो सके और जरूरत पड़ने पर क्लिनिक या डॉक्टरों को वित्तीय सहायता दी जा सके। हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को भी निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के पाठ्यक्रम में इस नियम को शामिल किया जाए और स्पष्ट लिखावट पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बेखौफ बदमाशों ने RJD नेता को गोलियों से भूना
Ganga Expressway: मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे—गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले अंतिम तैयारियों की दौड़
India US Critical Minerals : रेयर अर्थ मिनरल्स पर वैश्विक रणनीति, अमेरिका की अहम बैठक में भारत की भूमिका, अश्विनी वैष्णव करेंगे नेतृत्व
मां घबराएं न, इसलिए जम्मू में तैनाती की बात छुपा ली, बेटे मुरली नाइक की शहादत की खबर सुन टूट गए माता-पिता
Chhath Puja Special Train : चर्लपल्लि एवं बरौनी के मध्य एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?