CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP Protest Stone Pelting : कार्यालय का घेराव करने गए भाजपाइयों पर पथराव, विधायक सहित कई को चोटें आईं

BJP Protest Stone Pelting : कार्यालय का घेराव करने गए भाजपाइयों पर पथराव, विधायक सहित कई को चोटें आईं

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share
BJP Protest Stone Pelting
BJP Protest Stone Pelting

सीजी भास्कर, 2 सितंबर : बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी विरोध को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर पालिका चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान अचानक कांग्रेसियों ने अपने कार्यालय से (BJP Protest Stone Pelting) शुरू कर दिया। इसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पत्थरबाजी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में लिया।

पथराव की इस घटना में सदर विधायक सरिता भदौरिया के कंधे, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के पैर व महिला मोर्चा अध्यक्ष बिरला शाक्य सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका चौराहे पर धरने पर बैठ गए। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य ने आठ नामजद और 20 अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन कांग्रेसियों ने नगर पालिका की छत से (BJP Protest Stone Pelting) कर उन पर हमला किया। मौके पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एएसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी और सीओ सिटी अभय नारायण राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और एक दर्जन कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।

घटना में घायल नेताओं का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। इनमें बिरला शाक्य, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, आयुषराज और अंशुल दुबे शामिल रहे। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन कांग्रेसियों ने साजिश के तहत (BJP Protest Stone Pelting) किया। इस घटना से इलाके का माहौल गरमा गया है और पुलिस सतर्क हो गई है।

Parliament Winter Session : कांग्रेस का पलटवार, ‘ड्रामा कांग्रेस नहीं पीएम मोदी कर रहे हैं…!
Indian Passport Power 2026 : भारतीय पासपोर्ट हुआ मजबूत, 55 देशों में बिना वीजा घूम सकेंगे भारतीय
अब नक्सल मोर्चे पर ED की एंट्री: टेरर फंडिंग नेटवर्क तोड़ने फील्ड में उतरेगी एजेंसी…
US में रह रहे बिजनेसमैन के बंगले में चोरी, 8 kg सोना और 40 kg चांदी उड़ा ले गए
CM Vishnu Deo Sai Bengal Visit : नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे CM विष्णुदेव, आज शाम कोलकाता के लिए भरेंगे उड़ान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Commonwealth Games 2026
Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में प्रीति-जैस्मिन ने जीता गोल्ड, मेडल टैली 30 के पार

 Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : सूने मकान में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, नागपुर से दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर गलाकर मिटाई पहचान

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : राजनांदगांव पुलिस ने…

BPSC TRE 4 Recruitment
BPSC TRE 4 Recruitment : शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ, 30 हजार पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन, जानिए कब शुरू होंगे आवेदन

BPSC TRE 4 Recruitment का इंतजार कर रहे…

Nasha Mukt Yuva Abhiyan
Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में होंगे शामिल

आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री…

Free Bicycle Distribution
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में निशुल्क Free…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?