CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Duleep Trophy Semifinals : कल से खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले, श्रेयस, यशस्वी और शार्दुल पर होंगी नजरें

Duleep Trophy Semifinals : कल से खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले, श्रेयस, यशस्वी और शार्दुल पर होंगी नजरें

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
Duleep Trophy Semifinals
Duleep Trophy Semifinals

सीजी भास्कर, 3 सितंबर। श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर गुरुवार से शुरू होने वाले (Duleep Trophy Semifinals) में पश्चिम क्षेत्र की तरफ से मध्य क्षेत्र के विरुद्ध अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश करने का प्रयास करेंगे। अय्यर को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया, लेकिन वह सत्र की शानदार शुरुआत करके वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू सीरीज और आस्ट्रेलिया दौरे जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों से पहले अपनी दावेदारी बनाए रखना चाहेंगे।

अय्यर ने आइपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 17 मैचों में 50.33 की औसत और 175 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए, फिर भी वह एशिया कप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना सके। उनके अच्छे प्रदर्शन का लाभ पश्चिम क्षेत्र को भी मिलेगा। वहीं, यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) ने टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह राष्ट्रीय चयन समिति की पहली पसंद नहीं हैं।

वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध घरेलू सीरीज से पहले लाल गेंद की क्रिकेट में अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। दूसरी ओर, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध एंडरसन-तेंदुलकर ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, इसलिए चयनकर्ताओं की नजरों में बने रहने के लिए वह अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

मध्य क्षेत्र की बात करें तो ध्रुव जुरैल यदि कमर की चोट से उबर जाते हैं, तो वह टीम की कमान संभाल सकते हैं। जुरैल के बिना भी उनकी बल्लेबाजी मजबूत रही है, क्योंकि कार्यवाहक कप्तान रजत पाटीदार, दानिश मालेवार और शुभम शर्मा ने बड़े शतक जड़े हैं।

दक्षिण को खलेगी कप्तान तिलक की कमी

दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर क्षेत्र का मुकाबला दक्षिण क्षेत्र से होगा। दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं, इसलिए वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा, दक्षिण क्षेत्र को तेज गेंदबाज वैसाख विजयकुमार और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर की भी कमी खलेगी। उत्तर क्षेत्र को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की कमी खलेगी, जो एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। उत्तर क्षेत्र की बल्लेबाजी का दारोमदार आयुष बडोनी और कप्तान अंकित कुमार पर रहेगा। (Duleep Trophy Semifinals)

Chhattisgarh Hockey League : खेल मंत्री साव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी हाकी लीग
Edgbaston Test : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, कप्तान गिल बोले- टास के बाद प्लेइंग 11 चुनेंगे…
Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण
Kane Richardson Retirement : भारत की धरती पर खेला आखिरी मैच, इंजरी ने थाम दी केन रिचर्ड्सन की रफ्तार
West Indies all out 143 : कंगारू गेंदबाजों के सामने सिर्फ 143 पर ढह गई कैरिबियन पारी, आस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में 185 पुलिस जवानों ने तड़के मारा छापा, हथियार व शराब जब्त

पुलिस ने मंगलवार तड़के दुर्ग, भिलाई नगर और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?