CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सूदखोर तोमर बंधुओं की पत्नियां चला रही थीं कंपनी, 2200 पन्नों की चार्जशीट पेश

सूदखोर तोमर बंधुओं की पत्नियां चला रही थीं कंपनी, 2200 पन्नों की चार्जशीट पेश

By Newsdesk Admin
06/09/2025
Share

2200 पन्नों की चार्जशीट से खुला बड़ा राज

सीजी भास्कर, 06 सितंबर। रायपुर की पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने सूदखोर तोमर परिवार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2200 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।

Contents
  • 2200 पन्नों की चार्जशीट से खुला बड़ा राज
  • परिवार की बहुएं निकलीं ‘सूदखोरी कंपनी’ की ऑपरेटर
  • फरार आरोपी और जारी जांच
  • एक माह में दर्ज हुई सात FIR
  • कैश, गाड़ियां और गहने जब्त
  • अवैध निर्माण ध्वस्त, प्रॉपर्टी कुर्क
  • वारंट जारी, इनाम घोषित
इस चार्जशीट में शुभ्रा सिंह तोमर, भावना तोमर, दिव्यांश सिंह, बंटी सहारे और जीतेंद्र देवांगन को आरोपित बनाया गया है। वहीं, वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर अब भी फरार हैं।

परिवार की बहुएं निकलीं ‘सूदखोरी कंपनी’ की ऑपरेटर

पुलिस जांच में सामने आया कि तोमर परिवार की बहुएं – शुभ्रा सिंह तोमर (41) और भावना तोमर (30) ही इस पूरे नेटवर्क को चला रही थीं।

इनके साथ दिव्यांश सिंह (25) फील्ड में जाकर कर्ज वसूली और धमकाने का काम संभालता था। वहीं बंटी सहारे (35) और जीतेंद्र देवांगन (24) कर्जदारों के घरों में हंगामा करने और सामान जब्त करने तक की जिम्मेदारी निभाते थे।

फरार आरोपी और जारी जांच

चार्जशीट में वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर का नाम शामिल नहीं किया गया है क्योंकि दोनों फरार हैं।

इनके अलावा योगेश देवांगन और आकाश मिश्रा के खिलाफ भी जांच जारी है।

पुलिस की कई टीमें फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई हैं।

एक माह में दर्ज हुई सात FIR

जून महीने में रोहित तोमर पर पहली FIR तेलीबांधा थाना में दर्ज हुई थी। 

प्रॉपर्टी डीलर दसमीत चावला ने उस पर मारपीट का आरोप लगाया।

इसके बाद पुरानी बस्ती इलाके में छह और मामले दर्ज हुए। सिर्फ एक महीने में सात FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।

कैश, गाड़ियां और गहने जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 35 लाख रुपये नकद, 70 तोला सोना और 125 ग्राम चांदी बरामद की है। इसके अलावा चार लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है।

अवैध निर्माण ध्वस्त, प्रॉपर्टी कुर्क

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भाठागांव स्थित 1500 वर्गफीट की प्रॉपर्टी कुर्क की है।

इसके अलावा अवैध निर्माण को भी ढहा दिया गया। दोनों भाइयों के 150 से अधिक मोबाइल नंबरों को पुलिस ने खंगाला है।

वारंट जारी, इनाम घोषित

दोनों भाइयों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उनकी लोअर कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है और हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई चल रही है।

पुलिस ने दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, लेकिन गिरफ्तारी न होने से कई सवाल उठ रहे हैं।
Encroachment Drive Raigarh: रायगढ़ में निगम की सख्त कार्रवाई, आलोक सिटी मॉल समेत कई जगहों से हटाया गया अवैध कब्जा
Naxal Surrender : लाल आतंक को बड़ा झटका…! डेढ़ करोड़ इनामी माओवादी भूपति उर्फ अभय ने डाल दिए हथियार
NHM Employees Protest : 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 दिनों से धरना जारी… अब मांगी इच्छामृत्यु
CG News : “मेरी मुर्गियों के कातिल को कड़ी सजा दो साहेब….❗मरी-अधमरी मुर्गियां लेकर इंसाफ थाने पहुंचा
Abujhmad Security Operation: अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 82 बीजीएल सेल बरामद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?