CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NHM Employees Protest : 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 दिनों से धरना जारी… अब मांगी इच्छामृत्यु

NHM Employees Protest : 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 दिनों से धरना जारी… अब मांगी इच्छामृत्यु

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share
NHM Employees Protest
NHM Employees Protest

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) (NHM Employees Protest) के संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 29वें दिन सभी 380 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इच्छामृत्यु की मांग उठाई। नियमितीकरण और वेतन वृद्धि समेत कई मुद्दों को लेकर उनकी आवाज और तेज हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। उल्टा अब उन्हें बर्खास्तगी की चेतावनी दी जा रही है। आंदोलन (NHM Employees Protest) धीरे-धीरे और उग्र होता जा रहा है।

18 अगस्त से एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल (NHM Employees Protest) तक सेवाएं चरमरा गई हैं। कई विभाग बंद पड़े हैं और मरीजों को इलाज न मिलने से जान का खतरा बढ़ गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार सुनने की बजाय दमनकारी नीति अपनाकर आवाज दबा रही है। इस बीच एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जल सत्याग्रह, खून से पत्र लिखने जैसे अनोखे तरीकों से भी प्रदर्शन कर चुके हैं।

सरकार का कहना है कि वह पांच मांगें पहले ही मान चुकी है, लेकिन कर्मचारी लिखित आदेश (NHM Employees Protest) चाहते हैं। खासतौर पर लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि को लेकर विवाद बरकरार है। सोमवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना स्थल पर अपने बच्चों के साथ पहुंचे और राज्यपाल को इच्छामृत्यु की मांग सौंपी। संघ के नेताओं का कहना है कि 25 से अधिक कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया है और बाकी को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं कि हड़ताल समाप्त न करने पर उन्हें भी बर्खास्त कर दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि सभी 33 जिलों से आए कर्मचारियों ने सामूहिक हस्ताक्षर करके इच्छा मृत्यु का आवेदन तैयार किया है। इसे राज्यपाल को भेजा जाएगा। उनका कहना है कि जब तक लिखित आदेश में मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल (NHM Employees Protest) जारी रहेगी और आगे और भी उग्र आंदोलन की तैयारी की जाएगी। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा है कि अब पीछे हटने का सवाल नहीं है।

इधर सरकार का दावा है कि पांच मांगें मान ली गई हैं, लेकिन कर्मचारी उस पर आधिकारिक आदेश (NHM Employees Protest) चाहते हैं। कर्मचारियों के अनुसार, बार-बार कमेटी बनाकर काम अटकाया जा रहा है, जिससे वे निराश हैं। उनका कहना है कि यह आंदोलन (NHM Employees Protest) केवल उनकी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती के लिए भी है।

Indian Army Lieutenant Selection : मुंगेली की सुप्रिया ठाकुर बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, प्रदेश को मिला गौरव
Karahi firing incident : पीड़ित परिवार ने IG से लगाई गुहार
रायपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर तनाव: मसीही समुदाय पर आरोप, 3 लोग पुलिस हिरासत में
Road Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला, सड़क पर बिखरे मलबे के बीच थम गई दो जिंदगियां
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?