CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Apollo Tyres Jersey Sponsorship : भारतीय टीम की जर्सी पर छाएगा नया नाम, 579 करोड़ की बोली लगाकर इस कंपनी ने मारी सबसे बड़ी बाजी

Apollo Tyres Jersey Sponsorship : भारतीय टीम की जर्सी पर छाएगा नया नाम, 579 करोड़ की बोली लगाकर इस कंपनी ने मारी सबसे बड़ी बाजी

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share
Apollo Tyres Jersey Sponsorship
Apollo Tyres Jersey Sponsorship

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी का नया प्रायोजक होगा। आनलाइन गेमिंग एप पर प्रतिबंध लगाने के कारण ड्रीम-11 के हट जाने के बाद भारतीय टीम बिना प्रायोजक के ही एशिया कप में खेल रही है। अपोलो टायर्स ने 579 करोड़ रुपये में तीन वर्ष के लिए बीसीसीआइ के साथ करार किया है। बीसीसीआइ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपोलो टायर्स (Apollo Tyres Jersey Sponsorship) एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय गुरुग्राम में है। टायर निर्माता कंपनी की भारत और यूरोप सहित विदेशों में विनिर्माण इकाइयां हैं।

अपोलो टायर्स ने कैनवा और जेके सीमेंट्स जैसी कंपनियों को पछाड़ा। कैनवा ने 544 करोड़ और जेके सीमेंट्स ने 477 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। अपोलो टायर्स के तीन साल की इस करार (Apollo Tyres Jersey Sponsorship) में 121 द्विपक्षीय मुकाबले और 21 आइसीसी मैच शामिल होंगे। प्रति मैच यह प्रायोजन लगभग 4.77 करोड़ रुपये का बैठेगा, हालांकि द्विपक्षीय और आइसीसी मैचों में कीमतों में अंतर के कारण यह आंकड़ा थोड़ा बदल सकता है।

बीसीसीआइ ने द्विपक्षीय मैचों के लिए आधार मूल्य 3.5 करोड़ और आइसीसी मैचों के लिए 1.5 करोड़ रुपये रखा था। दरअसल, सरकार ने रीयल मनी गेमिंग कंपनियों पर रोक लगाने के बाद ड्रीम-11 का सौदा (Apollo Tyres Jersey Sponsorship) रद कर दिया गया था। नए प्रायोजक अपोलो टायर्स का लोगो पहली बार भारत ‘ए’ बनाम आस्ट्रेलिया ‘ए’ वनडे सीरीज में दिखाई देगा। ये सीरीज 30 सितंबर से खेली जाएगी।

इसके बाद अपोलो टायर्स का लोगो भारतीय टीम की जर्सी पर आधिकारिक तौर पर दो अक्टूबर से वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज और आस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में नजर आएगा। बोली की प्रक्रिया मुंबई में बीसीसीआइ मुख्यालय में हुई, जिसमें अपोलो टायर्स (Apollo Tyres Jersey Sponsorship) ने मुंबई आधारित डब्ल्यूपीपी मीडिया के मार्गदर्शन में विजयी बोली लगाई। दिलचस्प बात यह रही कि उद्योग जगत में शुरू में आशंका जताई जा रही थी कि सरकार के प्रतिबंध के बाद बीसीसीआई को प्रायोजक मिलना मुश्किल होगा। लेकिन नतीजा इसके उलट रहा बोर्ड को ड्रीम-11 से करीब 200 करोड़ रुपये ज्यादा का करार मिल गया।

WPL Auction 2025 : 27 को महिला आइपीएल के लिए नीलामी, छत्तीसगढ़ की 4 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट में शामिल…
India vs West Indies Test : एशिया कप जीत के बाद अब विंडीज को पटकने की तैयारी
T20 World Cup 2026 : अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, फिन एलन ने 44 गेंद पहले रच दिया इतिहास
IND vs WI T20 World Cup 2026: इतिहास बदलेगी टीम इंडिया तो सेमीफाइनल तय, ईडन गार्डन्स में विंडीज से करो या मरो की जंग
Sai Sudharsan : नंबर तीन पर साई सुदर्शन को मिलेगा भरोसे का साथ, कोच गंभीर ने बताए टीम इंडिया के बड़े प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?