CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nagpur Robbery Case : एआई की नजर से बचे नहीं लुटेरे, चार दबोचे गए, छह की तलाश ने बढ़ाया पुलिस का सिरदर्द

Nagpur Robbery Case : एआई की नजर से बचे नहीं लुटेरे, चार दबोचे गए, छह की तलाश ने बढ़ाया पुलिस का सिरदर्द

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share
Nagpur Robbery Case
Nagpur Robbery Case

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। कड़बी चौक के पास फायरिंग कर लाखों रुपए की लूटपाट (Nagpur Robbery Case) किए जाने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके 6 फरार साथियों की तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अपराधियों को सुपारी दी थी। लूटपाट के बाद चोरी की गई गाड़ी वहीं छोड़ दी गई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने एआई तकनीक की मदद से आरोपियों का पता लगा कर उन्हें पकड़ा है। यह जानकारी नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंगल ने पुलिस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

यह हैं आरोपी (Nagpur Robbery Case)

पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी सिमरजीत संधू (40) के. के. रोड, पंजाब, शेख हुसैन उर्फ जावेद शेख बशीर सवारे (37) राउत नगर, वाठोड़ा, अब्दुल नावेद अब्दुल जावेद (33) बजरिया गणेशपेठ और सैयद जीशान सैयद रहमान (32) जाफर नगर, गिट्टीखदान नागपुर के निवासी हैं। अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों से दो कार, तीन दोपहिया वाहन, एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, 65 हज़ार रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन सहित करीब 21 लाख 11 हज़ार रुपए के कीमती सामान जब्त किए गए हैं। डॉ. सिंगल ने कहा कि डकैती की योजना में शामिल उत्तर प्रदेश के 6 आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहपुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, उपायुक्त राहुल माकणीकर और निकेतन कदम उपस्थित थे।

चोरी की दोपहिया पर आए थे : गौरतलब है कि मेकोसाबाग निवासी राजीव उर्फ राजू दीपानी (47) अनाज व्यापारी हैं। स्वरूप एग्रो ट्रेडर्स के नाम से 10 नंबर पुलिया के पास उनका ऑफिस है। 10 सितंबर को रात में 7.45 बजे जब वह घर जा रहे थे, तभी कड़बी चौक पर काले रंग के दोपहिया वाहन पर सवार दो आरोपियों ने उनकी दोपहिया को पैर से धक्का देकर गिरा दिया और उसके चेहरे पर स्प्रे छिड़कते हुए एक आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली व्यापारी की पीठ में लगी। आरोपियों ने उसके पास रखे एयर बैग को जबरन छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में घायल राजीव की पत्नी श्रुति दीपानी (47) की शिकायत पर जरीपटका थाने में मामला दर्ज किया गया है।

राजीव के कार्यालय में गया था जावेद (Nagpur Robbery Case)

चारों आरोपी लोन पर लिए गए वाहनों से वसूली और उठाने का काम करते हैं। आरोपी जावेद शेख एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। उसके मालिक के नाम से कुछ पैसे अमरावती से राजीव के कार्यालय में भेजे गए थे। जावेद लगभग दो महीने पहले राजीव के कार्यालय में पैसे लेने गया था। तभी उसके मन में यह धारणा बनी कि वहां पर हवाला का लेनदेन होता है। उसने यह जानकारी पूछताछ में पुलिस को दी है। जावेद ने पुलिस को बताया कि उसे यह अंदाज़ा हो गया था कि राजीव के कार्यालय में हवाला का पैसा आता है। उसी दौरान उसके मन में डकैती का ख्याल आया।

50 लाख का हिसाब नहीं दिया

राजीव ने कथित तौर पर 50 लाख और आरोपियों ने कथित तौर पर 19 लाख छीन कर भागने की बात बताई है। असली हालात जांच के बाद स्पष्ट होंगे। घटना वाले दिन राजीव 24 लाख रुपए लेकर दुकान से निकला था। कार्यालय के कर्मचारियों ने राजीव के घर 54 लाख रुपए पहुंचाए थे। राजीव ने अभी तक 50 लाख रुपए का हिसाब नहीं बताया है। लूटे (Nagpur Robbery Case) गए 19 लाख रुपयों में से 15 लाख रुपए आरोपी उत्तर प्रदेश लेकर चले गए थे। बाकी रकम स्थानीय आरोपियों के पास रही। इसमें से 1 लाख 80 हजार रुपए संधू ने अपनी पत्नी के खाते में जमा किए थे। बाद में स्थानीय आरोपी हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। उन्होंने 1 लाख रुपए खर्च किए। बाकी राशि यात्रा और खाने पर उड़ा दी गई, जबकि अन्य 6 आरोपी उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देशन में 7 टीमें लगाई गईं।

ऐसे बनी लूट (Nagpur Robbery Case) की योजना

जावेद ने सिमरजीत संधू को राजीव के कार्यालय में होने वाले लेनदेन के बारे में जानकारी दी। उसने अब्दुल नावेद और सैयद जीशान को इकट्ठा किया। चारों ने मिलकर वारदात की योजना बनाई। चूंकि जावेद और संधू दोनों ट्रांसपोर्ट के कारोबार में हैं, इसलिए उनकी अलग-अलग प्रांतों में पहचान है। योजना बनने के बाद संधू ने उत्तर प्रदेश के अपराधियों से संपर्क किया। उसने 6 आरोपियों को राजीव की सुपारी दी। योजना के मुताबिक 7 सितंबर को यूपी के 6 आरोपियों ने पिस्तौल लेकर आना तय किया था। दस आरोपियों ने एक होटल में बैठकर गोली-छाप लूट की रूपरेखा बनाई। उन्होंने वाड़ी इलाके से दो दोपहिया वाहन चुरा लिए थे। वे चोरी के दोपहिया पर ही घटनास्थल पर पहुंचे थे।

अगर पानी का रास्ता रोका तो हम…भारत के फैसले पर पाक PM शहबाज शरीफ की बौखलाहट तो देखिए
North India Cold Wave: उत्तर भारत में ठंड का दबाव बढ़ा, शीतलहर और बारिश ने बढ़ाई परेशानी
बारिश का कहर: नदी में आया ऊफान, खेत में काम कर रहे बाप-बेटे की दर्दनाक मौत…
AI Crime : ट्रिपलआइटी में शर्मनाक कांड…! 36 छात्राओं की तस्वीरों को बनाया अश्लील, लैपटॉप से मिले हजारों फोटो
अलीगढ़ में अब ‘महाराणा प्रताप रेलवे स्टेशन’ की मांग, BJP सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?