सीजी भास्कर, 24 सितंबर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर उठी अफवाहों (Lalu Yadav Kidney) का कड़ा जवाब दिया है। हाल ही में यह प्रचार किया जा रहा था कि उन्होंने अपने पिता को किडनी दान नहीं की थी। इस पर रोहिणी ने दो टूक कहा है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने कभी अपने पिता या किसी और के लिए कुछ मांगा हो या किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ी बात झूठ है, तो वह हमेशा के लिए राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ देंगी।
रोहिणी ने पोस्ट में लिखा, “सभी गंदी (Lalu Yadav Kidney) सोच रखने वालों और उन्हें शह देने वालों को मेरी खुली चुनौती है। अगर यह साबित कर दें कि मैंने अपने पिता को किडनी नहीं दी या इसमें कोई झूठ है, तो मैं तुरंत सार्वजनिक जीवन से अलग हो जाऊंगी।”
उन्होंने विरोधियों (Lalu Yadav Kidney) पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अगर आरोप लगाने वाले अपने दावों को सही साबित नहीं कर सके, तो उन्हें सार्वजनिक तौर पर न सिर्फ उनसे बल्कि देश की हर बेटी, बहन और मां से माफी मांगनी होगी।
21 सितंबर को भी जताई थी नाराज़गी
यह पहला मौका नहीं है जब रोहिणी आचार्य ने अफवाहों पर नाराज़गी जताई हो। 21 सितंबर को भी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि उनके खिलाफ ट्रोल्स, पेड मीडिया और पार्टी को हड़पने की कोशिश करने वालों द्वारा निराधार झूठ फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी न तो कभी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा रही है, न है और न आगे होगी।
रोहिणी ने यह भी कहा था कि न तो वह विधानसभा या राज्यसभा की सदस्यता चाहती हैं, न किसी पद की लालसा रखती हैं। उनके अनुसार, उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण उनका आत्म-सम्मान, माता-पिता के प्रति सम्मान और परिवार की प्रतिष्ठा है।


