CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIT Bhilai Phase B Project : 2257.55 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंपस, 2028 तक छात्रों की संख्या दोगुनी होगी

IIT Bhilai Phase B Project : 2257.55 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंपस, 2028 तक छात्रों की संख्या दोगुनी होगी

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share
IIT Bhilai Phase B Project
IIT Bhilai Phase B Project

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल समारोह में (IIT Bhilai Phase B Project) की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सात अन्य आइआइटी—पटना, इंदौर, जोधपुर, तिरुपति, पलक्कड़, धारवाड़ और जम्मू के चरण बी का भी उद्घाटन किया। समारोह का सीधा प्रसारण आइआइटी भिलाई के नालंदा व्याख्यान कक्ष से किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे।

भारत सरकार ने चरण बी के लिए 2,257.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 1,092 करोड़ रुपये परिसर निर्माण पर खर्च होंगे। (IIT Bhilai Expansion) के तहत नए निर्माण से परिसर का क्षेत्रफल 1,51,343 वर्ग मीटर बढ़ेगा और इसमें नए विभाग, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, छात्रावास, मेस, खेल परिसर, ओपन एयर थिएटर, आवासीय भवन, स्वास्थ्य केंद्र और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शामिल होंगे।

चरण बी के बाद छात्रों की संख्या 1500 से बढ़कर 3000 हो जाएगी। इस परियोजना के तहत 96 करोड़ रुपये की लागत से अनुसंधान पार्क भी बनाया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ का पहला होगा। परियोजना अक्टूबर 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है। (IIT Bhilai Phase B Project)

आइआइटी भिलाई की स्थापना 2016 में हुई थी। चरण ए के लिए 1,090.17 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे और दुर्ग जिले के कुटेलभाटा में परिसर तैयार किया गया था, जिसे प्रधानमंत्री ने फरवरी 2024 में राष्ट्र को समर्पित किया। (IIT Bhilai Development) को जीआरआईएचए का पांच सितारा पुरस्कार और कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।

वर्तमान में संस्थान 185 करोड़ रुपये की 300 से अधिक परियोजनाओं पर काम कर रहा है और 30 पेटेंट दायर किए जा चुके हैं। विद्या समीक्षा केंद्र जैसी पहल से राज्य में 10 लाख फर्जी छात्र रिकॉर्ड हटाए गए और 40 करोड़ रुपये की बचत हुई। फिलहाल आइआइटी भिलाई में 1525 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

चरण बी पूरा होने के बाद यह संख्या 3000 तक पहुंच जाएगी और संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग सहयोग में देश व राज्य के विकास में अहम योगदान देगा।

धमतरी के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय जीत, नेपाल में पावरलिफ्टिंग के 2 स्वर्ण पदक किए नाम..
High School Higher Secondary Examination : हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वितीय परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी
BSP Scrap Scam  : बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र
Bhilai News : देखिए विडियो, आखिर क्यों इस युवक ने OLA ई-स्कूटर को लेकर गाया गीत – “ऐसा क्या गुनाह किया जो लूट गए हम ओला लेकर…..”
Unidentified Body Found: राजधानी के कंकाली तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment India
Women Empowerment India : रूप कुमारी चौधरी बोलीं- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

Women Empowerment India : इसे देश की प्रगति…

Chhattisgarh BJP Cell Appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP Cell Appointments :पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों…

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : पुलिस फरार दूसरे…

BJYM वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित
वैशाली नगर भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी : अर्पित की टीम में युवाओं को जिम्मेदारी

vaishali-nagar-bjym-mandal-karyakarini-arpit-tiwari

Railway Train Timing Change
Railway Train Timing Change : रेलवे ने बदला 6 ट्रेनों का समय, मालतीपाटपुर से होंगी रवाना

Railway Train Timing Change : रेलवे का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?