CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIT Bhilai Expansion : छत्तीसगढ़ को मिला विकास का नया आयाम, पीएम मोदी ने IIT भिलाई विस्तार को दी हरी झंडी

IIT Bhilai Expansion : छत्तीसगढ़ को मिला विकास का नया आयाम, पीएम मोदी ने IIT भिलाई विस्तार को दी हरी झंडी

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share
IIT Bhilai Expansion
IIT Bhilai Expansion

सीजी भास्कर, 07 मई : नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। आईआईटी भिलाई के कैम्पस के विस्तार के साथ ही तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अब आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai Expansion) में अधिक छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईटी भिलाई के विस्तार के संबंध में की गई घोषणा के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

उल्लखेनीय है कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा देश के पांच नए आईआईटी संस्थानों (IIT Bhilai Expansion), जिनमें छत्तीसगढ़ का आईआईटी भिलाई भी शामिल है, की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय केबिनेट के फैसले से आने वाले चार वर्षों में देशभर के 6,500 से अधिक छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगे।

खास बात यह है कि आईआईटी भिलाई में अब और अधिक सीटें होंगी, जिससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। इस फैसले से आईआईटी भिलाई कैम्पस के अवसंरचना विस्तार के साथ-साथ न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। शिक्षकों, कर्मचारियों और शोधकर्ताओं की भर्ती के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में आवास, परिवहन और अन्य सेवाओं की मांग भी बढ़ेगी।

आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai Expansion) पहले से ही अपने स्थायी परिसर में कार्य कर रहा है, लेकिन इस विस्तार के बाद यह संस्थान अब और भी अधिक छात्रों के लिए शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनेगा।उल्लेखनीय है कि चार वर्षों में पूरे देश में छात्रों के लिए 13,687 सीटें उपलब्ध होंगी, जो अभी 7,111 हैं। इसका मतलब है कि 6,576 नई सीटों का इजाफा होगा। देश के जिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता के विस्तार की स्वीकृति दी गई है।

इनमें भिलाई के साथ-साथ आंध्र प्रदेश (तिरुपति), जम्मू-कश्मीर (जम्मू), कर्नाटक (धारवाड़) और केरल (पालक्काड़) के आईआईटी शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने इनके विस्तार के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जो साल 2025-26 से 2028-29 तक खर्च होगा। इसके अंतर्गत न केवल नई इमारतें और आधुनिक सुविधाएं बनाई जाएंगी, बल्कि 130 नए प्रोफेसर पदों का सृजन भी होगा, जिससे पढ़ाई और शोध का स्तर और मजबूत होगा। उद्योग अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच नये अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क भी बनाये जा रहे हैं।

Organic Farming Success : नौकरी छोड़ खेती को बनाया मुनाफे का जरिया, 10 एकड़ में एकीकृत जैविक खेती से सालाना 8 लाख से अधिक की कमाई
CG Breaking : बिलासपुर में बड़ा हादसा 🛑 यात्री बस और ट्रेलर की टक्कर में एक की मौत, 16 घायल दो गंभीर 🛑 गया से लौटते समय सड़क दुर्घटना
AI Matrimonial Fraud : एआई से बनाई युवतियों की तस्वीरें, शादी का झांसा और करोड़ों की ठगी, दुर्ग का आरोपी कानपुर से गिरफ्तार
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर से प्रभावित हुए PM मोदी: कहा- जहां कभी हिंसा थी, वहां अब बच्चे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में चमक रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

Kesra Irrigation Project
Kesra Irrigation Project : दुर्ग में सिंचाई योजना को 14.61 करोड़ मंजूर, 1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी

दुर्ग जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत…

Jashpur Road Project
Jashpur Road Project : जशपुर में सड़कों के लिए 12.63 करोड़ मंजूर, 27.6 किमी मार्ग होंगे मजबूत

जशपुर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने…

Fish Farming
Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम ताराबहरा निवासी अरविंद सिंह…

Shani Nakshtra Parivartan
Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : ज्योतिष में शनि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?