CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Election 2025 : इस बार 3 नहीं, सिर्फ 2 चरणों में होगा मतदान, जानिए कब होगी बिहार चुनाव की घोषणा

Bihar Election 2025 : इस बार 3 नहीं, सिर्फ 2 चरणों में होगा मतदान, जानिए कब होगी बिहार चुनाव की घोषणा

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। बिहार में सियासी हलचल के बीच विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। चार और पांच अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की शीर्ष टीम बिहार का दौरा करेगी। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद छह या सात अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है, जिसके बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता (Model code of conduct) लागू हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार आयोग की टीम दो दिन के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति और मतदाता सूची (Voter list review) की अंतिम तैयारियों की समीक्षा करेगी। इस दौरान बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Bihar Election 2025) समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आयोग की बैठक हो सकती है। हालांकि यह दौरा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने से पहले की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।

आयोग बिहार जाने से एक दिन पहले तीन अक्टूबर को दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में बैठक करेगा। इसमें बिहार चुनाव के लिए नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों (Observers meeting) को जिम्मेदारियों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही संभावित चूक या अनियमितताओं की समीक्षा कर स्थानीय अधिकारियों के साथ रणनीति तय की जाएगी। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में इन पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम होती है।

त्योहारों को देखते हुए आयोग नवंबर में ही मतदान (Bihar Election 2025) कराने के प्रयास में है। अक्टूबर में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व हैं, इसलिए तिथियों का निर्धारण इन्हीं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इस बीच मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) के चलते आयोग के पास समय सीमित है। 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे, लेकिन इस बार समयाभाव को देखते हुए चुनाव दो चरणों में कराए जाने की संभावना है।

22 नवंबर को समाप्त होगा वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल

बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। संवैधानिक प्रविधानों के अनुसार नई सरकार का गठन इस तिथि से पहले होना आवश्यक है। इसलिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया नवंबर के मध्य तक हर हाल में पूरी करनी होगी। आयोग के उच्चस्तरीय दौरे का यही संकेत है कि बिहार में आदर्श आचार संहिता अक्टूबर के पहले हफ्ते में कभी भी लागू हो सकती है।

दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने बेटी की हत्या कर प्रेमी संग की पार्टी, पति पर फंसाने की रची साजिश
Tooth Growing in Nose AIIMS Case: 4 साल के मासूम को मिली नई जिंदगी, जटिल सर्जरी से बचाई सांस
Standard Deduction Budget 2026: क्या इस बार बढ़ेगा स्टैंडर्ड डिडक्शन, बजट पर टिकी सैलरी क्लास की नजर
‘जनवरी तक तैनात थीं CRPF की 2 यूनिट, अब क्यों नहीं हैं…? पहलगाम हमले पर ओवैसी का सवाल
Shankaracharya Protest : अनशन के बीच राष्ट्रध्वज फहराया, नौवें दिन भी अडिग रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root)…

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?