CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मैं रिया को सैल्यूट करता हूं’ – सुशांत केस में मिली क्लीन चिट, वकील बोले- सच की हुई जीत…

‘मैं रिया को सैल्यूट करता हूं’ – सुशांत केस में मिली क्लीन चिट, वकील बोले- सच की हुई जीत…

By Newsdesk Admin
23/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 मार्च |

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सुशांत राजपूत केस में सीबीआई ने करीब 5 साल की जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. साथ ही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को इस केस में क्लीन चिट दे दी है. बताया जा रहा है कि जांच में एजेंसी को रिया के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे ये साबित किया जा सके कि सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया गया था.

रिया को क्लीन चिट मिलने पर क्या बोले एक्ट्रेस के वकील?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या का मामला बताकर अब केस में क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी गई है. ऐसे में रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने सीबीआई की रिपोर्ट और उनके फैसले का स्वागत किया है. आजतक संग खास बातचीत में रिया के वकील ने एक्ट्रेस को सीबीआई की तरफ से क्लीन चिट मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंद ने कहा- क्लीन चिट तो मैंने रिया को पहले दिन से ही दी थी, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पूरी तरह से सुसाइड थी. उसमें रिया चक्रवर्ती का कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं था. रिया, सुशांत के घर से 6 दिन पहले ही निकल गई थीं. उसके बाद वो सुशांत के कॉन्टैक्ट में नहीं थीं.

‘मुझे नहीं पता कि कौन से आधार पर रिया को इस केस में घसीटा गया था. जो नैरेटिव लोगों ने चलाया वो आज सीबीआई की रिपोर्ट में पता चला है कि वो पूरी तरह से गलत था. रिया चक्रवर्ती पहले दिन से ही बेकसूर थीं. इसलिए टाइगर की तरह उन्होंने इस केस को लड़ा है. मैं उनको बंगाल टाइगर बोलता था. मैं रिया को सैल्यूट करता हूं कि उन्होंने इतना कुछ सहन किया. 27 दिन उन्हें जेल जाना पड़ा. मैंने पहले दिन से ही कहा है कि सच की ही जीत होगी.

रिया के वकील ने कहा- शुक्रिया

वहीं, रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने शनिवार को अपने बयान में कहा था- हम सीबीआई के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हर एंगल से इस केस की गहराई से जांच की और इसे बंद कर दिया.

‘सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जिस तरह से झूठी बातें फैलाई गईं, वह बिल्कुल भी उचित नहीं थीं. उस समय कोविड के कारण, हर कोई टीवी और सोशल मीडिया से चिपका हुआ था. ऐसे में निर्दोष लोगों को मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया.’

कोर्ट लेगा अंतिम फैसला
बता दें कि सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल की है. अब कोर्ट तय करेगा कि इस रिपोर्ट को मंजूरी देनी है या फिर आगे की जांच का आदेश देना है.

क्या था पूरा मामला?
सुशांत सिंह राजपूत, 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. उनकी मौत ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी और मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर CBI तक पहुंची थी. मुंबई के कूपर अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण एस्फिक्सिया (दम घुटना) बताया गया था. सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने, आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे. इसके जवाब में रिया चक्रवर्ती ने भी मुंबई में एक काउंटर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें सुशांत की बहनों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन लेने का आरोप लगाया गया था.

UP IPS Transfer: यूपी कैडर के IPS अधिकारी को केंद्र में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी में 5 IPS के तबादले, देखें लिस्ट
FASTag Annual Pass: फास्‍टैग अकाउंट में कैसे एक्टिव होगा ₹3000 वाला एनुअल पास? जानिए प्रॉसेस, वैलिडिटी और सबकुछ
NEET PG Rule Change: ₹25 लाख की NOC शर्त पर बढ़ा विवाद, छात्रों की आवाज़ के बाद सरकार झुकी…
स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पड़ा चाबुक, सोंटा सहते हुए भरोसा को किया याद
India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?