CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maoist Attack : जंगल में नक्सलियों की साजिश नाकाम, IED ब्लास्ट में अपनी ही महिला साथी जख्मी…घायल को तड़पता छोड़ भागे माओवादी

Maoist Attack : जंगल में नक्सलियों की साजिश नाकाम, IED ब्लास्ट में अपनी ही महिला साथी जख्मी…घायल को तड़पता छोड़ भागे माओवादी

By Newsdesk Admin 04/10/2025
Share
Maoist Attack
Maoist Attack

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब माओवादी जंगल में IED विस्फोटक लगाते समय खुद ही अपनी जाल में फंस गए। बंदेपारा जंगल में हुए इस धमाके में एक महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसके साथी हथियार उठाकर मौके से भाग निकले और घायल को वहीं छोड़ दिया। (Maoist Attack)

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल महिला की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है। वह बीते छह–सात सालों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय रही है और एसीएम कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार, वह संगठन में 12 बोर का हथियार लेकर चलती थी।

माओवादियों का क्रूर चेहरा उजागर

यह घटना एक बार फिर माओवादी संगठन के अमानवीय चेहरे को उजागर करती है। जहां एक ओर माओवादी अपने साथियों को संगठन छोड़ने पर मौत के घाट उतारते हैं, वहीं घायल या बीमार सदस्यों को जंगल में तड़पते छोड़ जाते हैं। माओवादियों की नीति हमेशा से रही है – “या तो लड़ो, या मरो।”

यही वजह है कि निचले स्तर पर शामिल माओवादी अब संगठन में उपेक्षा और बिखराव की स्थिति झेल रहे हैं, जबकि बड़े कैडर आपसी संघर्ष में उलझे हुए हैं। बीजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि माओवादी संगठन पूरी तरह से बिखर रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज किया जाएगा। (Maoist Attack)

You Might Also Like

Surguja Gas Shortage : सप्लाई के बावजूद सरगुजा में गैस संकट, दोगुनी बुकिंग से बिगड़े हालात, होटल लौटे लकड़ी के चूल्हों पर

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

Tehsildar Transfer : गरियाबंद में राजस्व व्यवस्था की नई बिसात, पांच तहसीलदारों की अदला-बदली

CGBSE Hindi Paper Leak : 12वीं हिंदी परीक्षा पर लीक का साया, वायरल सवालों से मचा बवाल, FIR के बाद शिक्षा तंत्र कटघरे में

Newsdesk Admin 04/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surguja Gas Shortage : सप्लाई के बावजूद सरगुजा में गैस संकट, दोगुनी बुकिंग से बिगड़े हालात, होटल लौटे लकड़ी के चूल्हों पर

सीजी भास्कर, 17 मार्च। जिले में गैस सिलेंडरों…

IPL 2026 rules BCCI : IPL 2026 में सख्ती का नया दौर: BCCI का 3.5 घंटे नियम लागू, तोड़ने पर टीमों को पड़ सकता है भारी

सीजी भास्कर, 17 मार्च। आईपीएल 2026 सीजन शुरू…

Nora Fatehi Sarke Chunar Controversy : ‘सरके चुनर’ पर बवाल: विवादित लिरिक्स के चलते यूट्यूब से हटाया गया नोरा फतेही का गाना

सीजी भास्कर, 17 मार्च। रिलीज होते ही सुर्खियों…

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

सीजी भास्कर, 17 मार्च। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते…

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजनीति आज…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Surguja Gas Shortage : सप्लाई के बावजूद सरगुजा में गैस संकट, दोगुनी बुकिंग से बिगड़े हालात, होटल लौटे लकड़ी के चूल्हों पर

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

17/03/2026
Tehsildar Transfer
छत्तीसगढ़

Tehsildar Transfer : गरियाबंद में राजस्व व्यवस्था की नई बिसात, पांच तहसीलदारों की अदला-बदली

17/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?