CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Postal Division Tournament : डाक विभाग करेगा ‘सुकन्या चैलेंजर्स बैडमिंटन ट्रॉफी’ का आयोजन, दुर्ग संभाग में 15-16 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता

Durg Postal Division Tournament : डाक विभाग करेगा ‘सुकन्या चैलेंजर्स बैडमिंटन ट्रॉफी’ का आयोजन, दुर्ग संभाग में 15-16 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता

By Newsdesk Admin
08/10/2025
Share
Durg Postal Division Tournament
Durg Postal Division Tournament

सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। डाक विभाग द्वारा ‘सुकन्या चैलेंजर्स बैडमिंटन ट्रॉफी’ का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को दुर्ग संभाग में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता (Durg Postal Division Tournament) में संभाग के सभी जिलों के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

डाक विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में केवल 13 वर्ष तक की आयु के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगी। बालक प्रतिभागियों के लिए पीपीएफ खाता और पीओएसबी बचत खाता से लिंक आईपीपीबी खाता अनिवार्य किया गया है, जबकि बालिका प्रतिभागियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना खाता और उससे लिंक आईपीपीबी खाता होना आवश्यक है।

प्रतियोगिता में मेंस सिंगल्स और वूमेन्स सिंगल्स मुकाबले खेले जाएंगे। प्रारंभिक मुकाबले 15 अंकों, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 21 अंकों के होंगे। सभी मुकाबले बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार आयोजित (Durg Postal Division Tournament) किए जाएंगे और खेल में ए एस 10 अथवा बाजार में उपलब्ध शटल कॉक का उपयोग किया जाएगा।

प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है- 9 वर्ष तक के प्रतिभागी, 11 वर्ष तक के प्रतिभागी, एवं 13 वर्ष तक के प्रतिभागी। विजेताओं को नगद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

प्रथम पुरस्कार-सात हजार, द्वितीय पुरस्कार-पांच हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार (दो प्रतिभागियों को) तीन हजार रुपए। प्रतिभागियों को यात्रा, आवास और भोजन का व्यय स्वयं वहन करना होगा। प्रतियोगिता के साथ-साथ अभिभावकों के लिए वर्कशॉप और सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें डाक विभाग के उत्पादों, योजनाओं और फिलाटेली से संबंधित जानकारी दी जाएगी। आयोजन स्थल पर जन-संपर्क हेतु सूचना स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

डाकघर अधीक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सुकन्या समृद्धि योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके लिए प्रत्येक शाखा डाकघर को 2, उप डाकघर को 20, और प्रधान डाकघर को 50 प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य (Durg Postal Division Tournament) दिया गया है।

इस आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी या अभिभावक इन अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं- श्री प्रेमराज जाचक, विकास अधिकारी (पीएलआई), दुर्ग-मो. 93290 23553, अरुण कुमार तिवारी, सहायक अधीक्षक, बिलासपुर डाक संभाग-मो. 70241 83156 या अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करें।

Ganesh Festival Mishap : महादेव घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान टूटा निगम का क्रेन पट्टा, प्रतिमा खंडित होने पर भड़का आक्रोश
ACB की बड़ी कार्रवाई, BEO और प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप 
Toxic Smoke in Bilaspur: कचरे में लगी आग से शहर में फैला जहरीला धुआं
Digital Arrest Fraud : डिजिटल ठगी पर कसने वाला है शिकंजा, बैंकिंग सिस्टम को मिले सख्त संकेत
Rikesh Sen MLA Water Initiative: मुख्यमंत्री साय ने किया नि:शुल्क बोतलबंद पानी योजना का शुभारंभ, जनसेवा को मिला नया स्वरूप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk youth murdered by family : शराब की लत से तंग परिवार बना हैवान

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Mother killed her children by giving them injections : पति को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की खुदकुशी

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

गांजा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जब्त: पत्नी, मां और बेटे के नाम खरीदी थीं 16 प्रॉपर्टी

सीजी भास्कर, 22 मई। रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर…

पति की गर्लफ्रेंड के शक में छात्रा की सुपारी किलिंग : DRG जवान की पत्नी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

Dispute during a meal : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, दोनों घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 22 मई। शहर में गुपचुप ठेला…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई MLA देवेंद्र यादव से पुलिस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ 🛑 ASP बोले – “जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे”

22/07/2024
President Murmu Tribal Empowerment
छत्तीसगढ़

President Murmu Tribal Empowerment : राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ और जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति को सराहा

30/12/2025
छत्तीसगढ़

Ration e-KYC Update: बस्तर में ई-केवाईसी की धीमी रफ्तार से प्रभावित हुई राशन व्यवस्था, हजारों परिवारों पर असर

07/03/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़

Crime News: चाकूबाजों का निकाला गयाजुलूस, दो आरोपी गिरफ्तार – पुलिस की सख्त कार्रवाई

22/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?