CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Smart TV Education Bilaspur : स्मार्ट टीवी से पढ़ेंगे जिले के बच्चे – बिलासपुर प्रशासन की अभिनव पहल, 1100 स्कूलों में जनसहयोग से शुरू हुई स्मार्ट क्लास व्यवस्था

Smart TV Education Bilaspur : स्मार्ट टीवी से पढ़ेंगे जिले के बच्चे – बिलासपुर प्रशासन की अभिनव पहल, 1100 स्कूलों में जनसहयोग से शुरू हुई स्मार्ट क्लास व्यवस्था

By Newsdesk Admin
08/10/2025
Share
Smart TV Education Bilaspur
Smart TV Education Bilaspur

सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल पर शहर समेत जिले के मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराया जा रहा है,जिसके जरिए बच्चें ऑनलाइन स्टडी और शिक्षक की अनुपस्थिति में भी अपना पढ़ाई जारी रख सकेंगे। इस अभिनव पहल की खासियत यह है कि जनसहयोग से स्कूलों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराया जाएगा,जिसमें जिले औद्योगिक समूह,बैंक,निजी संस्था,व्यापारिक प्रतिष्ठान और जनप्रतिनिधि अपना सहयोग दे रहें हैं। जिले के 1100 ऐसे स्कूलों को चिन्हिंत किया गया हैं जहां स्मार्ट क्लास के लिए एक भी टीवी या प्रोजेक्टर नहीं हैं,इन सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस के लिए टीवी उपलब्ध कराने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने तय किया हैं।

मंगलवार को इसकी शुरूआत नगर निगम क्षेत्र के 31 स्कूलों से की गई,जहां नगर निगम द्वारा एक निजी बैंक के सहयोग से शहर के 31 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को स्मार्ट टीवी (Smart TV Education Bilaspur) दिया गया। स्कूलों को स्मार्ट टीवी का वितरण महापौर मती पूजा विधानी,सभापति विनोद सोनी और निगम कमिश्नर अमित कुमार के हाथों किया गया।

इस अवसर पर महापौर मती पूजा विधानी ने कहा कि यह पहल काबिले तारीफ है,जहां स्कूली बच्चों को वर्तमान समय के अनुरुप अत्याधुनिक तकनीक से पढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है,उन्होंने आगे कहा कि जहां की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी वह शहर भी मजबूत होगा और आगे बढ़ेगा,स्मार्ट टीवी के जरिए हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनेगा,बच्चें नई तकनीक सिखेंगे और इस सिस्टम के शुरू होने से बच्चों का पढ़ाई कभी भी प्रभावित नहीं होगा।

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर पूरे जिले में स्मार्ट टीवी विहिन प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराने और इसके जरिए बच्चों को पढ़ाने का प्रयास है,जिसकी शुरूआत आज नगर निगम सीमा क्षेत्र के 31 शासकीय स्कूलों से की जा रही है,निगम कमिश्नर ने कहा कि हाईटेक तरीके से पढ़ाई करने से छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी। सामान्य तरीके से पढ़ाई में अगर कुछ चीजे समझ में ना आएं तो शिक्षको और छात्रों दोनों को काफी मेहनत करनी पड़ती है,पर स्मार्ट टीवी के ज़रिए पढ़ाई के दौरान चीजों को समझाने के लिए तत्काल उदाहरण (Smart TV Education Bilaspur) दिया जा सकता है

इसके अलावा कभी शिक्षक के अवकाश या उपलब्ध नहीं होने पर इस टीवी के जरिए पढ़ाया जा सकेगा,निगम कमिश्नर ने नागरिकों,संस्थाओं से जिला प्रशासन की इस मुहिम में अपना सहयोग देने की अपील की। आज वितरण कार्यक्रम में डीएमसी ओम पांडे,यूआरसी वासूदेव पांडे समेत स्कूलों के प्राचार्य और निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

संपर्क फाउंडेशन निःशुल्क उपलब्ध करा रही पाठ्यक्रम

जिला प्रशासन की इस मुहिम में अपना सहयोग देते हुए संपर्क फाउंडेशन स्कूलों में वितरित किए जा रहे स्मार्ट टीवी में निःशुल्क ई पाठ्यक्रम उपलब्ध करा रही है। ई लर्निंग पाठ्यक्रम से बच्चें आसानी (Smart TV Education Bilaspur) से अपना सिलेबस पूरा और पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

Beef Cooking Information Case : बिलासपुर के फ्लैट में कथित गोमांस पकाने की सूचना पर बवाल, हिंदू संगठनों का हंगामा
Jagdalpur Fire Alert: बढ़ती गर्मी के बीच चार दिनों में 13 जगह आग, शहर और जंगलों में फायर टीम अलर्ट
Minor Girls Assault Case in Sirgitti : परिजनों ने एसपी से की शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Banjari Ghat Truck Accident : अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रक, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल
Durg Railway Job Scam : खुद को ‘वेल्डर ग्रेड-3’ बताकर ठगा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

Sukma Flood Relief
Sukma Flood Relief : CM साय ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- चिंता मत करो, हर नुकसान का मिलेगा मुआवजा

Sukma Flood Relief : मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Shooting Suspects Arrested
Shooting Suspects Arrested : जमशेदपुर गोलीकांड के 4 संदिग्ध शूटर अंबिकापुर में पकड़े गए, झारखंड पुलिस ने पहुंचकर की पूछताछ

Shooting Suspects Arrested : संदिग्धों की मेडिकल जांच…

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?