CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Oh….my…..God….‼️ सावन में आजादी के दिन जिला अस्पताल में बांट दिया नॉन वेज, छत्तीसगढ़ में हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, CMHO बोले-“छिपाकर ही बांटा गया” सीसीटीवी फुटेज देख रहे

Oh….my…..God….‼️ सावन में आजादी के दिन जिला अस्पताल में बांट दिया नॉन वेज, छत्तीसगढ़ में हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, CMHO बोले-“छिपाकर ही बांटा गया” सीसीटीवी फुटेज देख रहे

By Newsdesk Admin
15/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मरीजों को मुर्गा भात बांटने का मामला गरमा गया है। छत्तीसगढ़ के हिन्दू वादी संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस के दिन कुछ लोगों ने मरीजों और परिजनों को मुर्गा-भात बांट दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के सामने गुरुकुल मैदान में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था, उसी दौरान जिला अस्पताल में कुछ अज्ञात लोग खाने जीने का सामान बांटने गाड़ी में पहुंचे थे। खाना बांटने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और इसका विरोध किया। साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया। जब लोगों ने उनसे पूछताछ की तो खाना बांटने आए लोग वहां से चले गए। अब इसकी शिकायत थाने में भी की गई है।

गौरतलब हो कि आजादी के दिन चिकन बांटने पर बजरंग दल समेत दूसरे हिंदू संगठन ने विरोध जताया है। सावन के महीने और स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी अस्पताल में नॉन वेज बांटने की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। संगठनों ने CMHO के सामने नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।

सूचना पर CMHO रामेश्वर शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और स्टाफ से मामले की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिना किसी अधिकारी की अनुमति के भोज्य पदार्थ को अस्पताल में बांटा जाना गलत है। बिना गुणवत्ता जांच के इस तरह कुछ भी बांटना नियम के भी खिलाफ है। हमने इसकी जानकारी पुलिस को दी है साथ ही उच्च अधिकारियों को भी दी है। सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी मेनगेट पर थे। भोजन मेन गेट से नहीं लाया गया। ये लोग साइड गेट पहुंचे थे और जिस तरह ये बांटा गया है ऐसा लग रहा है कि छिपाकर ही बांटा गया होगा। इसकी अनुमति किसी भी अधिकारी से नहीं ली गई है।

CMHO ने कहा कि क्या भोजन खाने लायक है, कौन सा मरीज क्या खा सकता है, यह गाइड लाइन से ही तय होता है। इसे सिर्फ स्टाफ ही बता सकता है। मामले की पुष्टि होने पर गौरेला थाना में लिखित शिकायत भेजी है और FIR के लिए कहा है। गौरेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Fake Kidnapping Case Bilaspur : गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था युवक, पैसे खत्म हुए तो खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से 10 लाख की मांगी फिरौती
Sirpur Festival 2026 : सिरपुर महोत्सव 2026 में भक्ति से बॉलीवुड तक का संगम, 1 फरवरी से गूंजेगा सिरपुर
Movement seen in a patient declared dead : अंतिम संस्कार से पहले मचा हड़कंप: अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
राम जन्मभूमि संघर्ष के माध्यम से पूरे देश में सनातन धर्म और आस्था की लहर जागृत हुई- Dr रमन सिंह
Lawyer Murder : महिला वकील हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kawardha Hostel Student Death : छात्रावास में छात्रा की मौत से हड़कंप, हटाई गई अधीक्षिका
Kawardha Hostel Student Death : छात्रावास में छात्रा की मौत से हड़कंप, हटाई गई अधीक्षिका

कवर्धा जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास (Kawardha…

PM Modi Andhra Pradesh
PM Modi Andhra Pradesh : पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को 17,900 करोड़ की सौगात दी, भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  आंध्र प्रदेश के…

CM Helpline 1076 : शिकायत के बाद बनी अधूरी पुलिया, ग्रामीणों को मिला सुरक्षित आवागमन का रास्ता
CM Helpline 1076 : शिकायत के बाद बनी अधूरी पुलिया, ग्रामीणों को मिला सुरक्षित आवागमन का रास्ता

छत्तीसगढ़ सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 (CM Helpline…

Surgical Negligence Case : ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में मिला सर्जिकल धागा, नर्सिंग होम को नोटिस
Surgical Negligence Case : ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में मिला सर्जिकल धागा, नर्सिंग होम को नोटिस

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : बिलासपुर में इलाज…

Arpa Bhaisajhar Project : 11 SDM जांच के घेरे में, 27 करोड़ की गड़बड़ी की होगी पड़ताल
Arpa Bhaisajhar Project : 11 SDM जांच के घेरे में, 27 करोड़ की गड़बड़ी की होगी पड़ताल

बिलासपुर की बहुचर्चित अरपा भैंसाझार परियोजना (Arpa Bhaisajhar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?